September 17, 2026

E-Chalan की साइट को हैक कर राजस्व को लाखों का नुकसान पहुंचाने वाले गैंग का हुआ खुलासा-

Spread the love

मुरादाबाद

से एक हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, E-Chalan की साइट को हैक कर राजस्व को लाखों का नुकसान पहुंचाने वाले गैंग का हुआ खुलासा।

 

आपको बता दें कि मुरादाबाद की क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है. उन्होंने एक ऐसे हाईटेक गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो पुलिस द्वारा किए गए ई-चालान की साइट को ही हैक कर लेते थे और चालान के रुपयों को कम करने का काम कर रहे थे. जो भी लोग इनके पास चालान भरवाने आते थे उनको कम रुपये भरने का लालच देकर ई-चालान की साइट हैक करके सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे।