April 21, 2026

युवक से घायल कर अज्ञात बदमाशों ने की लाखों की लूट-

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज मुज़फ्फरनगर

 

*युवक से घायल कर अज्ञात बदमाशों ने की लाखों की लूट*

 

 

 

मुजफ्फरनगर। शहर के बीचो बीच अंसारी रोड पर दिनदहाड़े व्यापारी को घायल कर लूटपाट की गयी। घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही। पीड़ित व्यापारी अर्पित गांधी कॉलोनी का निवासी है

 

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंसारी रोड पर लूट का मामला सामने आ रहा है, जहां गांधी कालौनी निवासी अर्पित जग्गा नामक युवक से बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। अर्पित का कहना है कि वह 4 लाख रुपये से भरा बैग लेकर अंसारी रोड बुद्धू हलवाई के सामने जैसे ही पहुंचा बाइक सवार चार व्यक्तियों ने उस पर हमला कर बैग छीनकर फरार हो गए। घायल व्यक्ति जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है मौके पर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह सहित शहर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौजूद है जहाँ अस्पताल में भर्ती युवक से पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं