June 14, 2026

समूह के द्वारा गरीब ग्रामीण महिलाओं को सक्षम और प्रभावशाली बनाया जा सकता हैं: विमल कुमार सिंह-

Spread the love

*समूह के द्वारा गरीब ग्रामीण महिलाओं को सक्षम और प्रभावशाली बनाया जा सकता हैं*: विमल कुमार सिंह।

 

*नौ दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन।

*तिरंगा ध्वजारोहण कर दिया सलामी।

हरहुआ।* राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला ग्राम विकास संस्थान परमानंदपुर में चल रहे नौ दिवसीय आईसीआरपी प्रशिक्षुओं का आवासीय प्रशिक्षण आज रविवार 2अक्टूबर को तिरंगा फहरा कर सलामी के संग समाप्त हुआ । जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने बरहनी, चहनियां, चन्दौली तथा धानापुर ब्लाक से चयनित 57 आईसीआरपी (एसएम/बीके) को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि आजीविका-एनआरएलएम का मुख्य उददेश्य गरीब ग्रामीणों को सक्षम और प्रभावशाली संस्थागत मंच प्रदान कर उनकी आजीविका में निरंतर वद्धि करना है।वित्तीय सेवाओं तक उनकी बेहतर सरल तरीके से पहुंच बनाना और उनकी पारिवारिक आय को बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त गरीब जनता को अपने अधिकारों और जनसेवाओं का लाभ उठाने में, तरह तरह के जोखिम उठाने में और सशक्तिकरण के बेहतर सामाजिक संकेतकों को समझने में मदद मिलेगी। आजीविका-एनआरएलएम इस बात में विश्वास रखता है कि गरीबों की सहज क्षमताओं का सदुपयोग हो और देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में उनका योगदान हो। जिसके लिए उनकी सूचना, ज्ञान, कौशल, संसाधन, वित्त तथा सामूहिकीकरण से जुड क्षमताएं विकसित की जा सके।

प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षक टीम द्वारा फ्लिप चार्ट , समूह गीत, सामुदायिक खेल ,प्रोजेक्टर प्रस्तुतिकरण ,रोल प्ले के माध्यम से गरीब कौन ,गरीबी के कारण, सामाजिक मानचित्रण , सहभागिता द्वारा गरीबों की पहचान प्रकिया , समूह गठन प्रक्रिया, समूह के आवश्यक दस्तावेज सहित बैंक खाता खोलने हेतु जरूरी दिशा निर्देश के बारे में जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षणार्थियों को नियमताबाद विकासखंड के नाथूपुर व नीबूपुर गांव में अध्ययन भ्रमण करा ट्रांजेक्ट वाक व सामाजिक मानचित्र के द्वारा गांव के भौगोलिक तथा सामाजिक जीवन से परिचित कराते हुए कुल 9 समूह का गठन तथा पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर फीड बैक फार्म एवं प्रमाण पत्र, बैग, नियत यात्रा भत्ता, प्रतिभागियों को देकर महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि के साथ सत्र का समापन किया गया। इस अवसर पर सत्र प्रभारी मुलायम सिंह यादव,प्रशिक्षक निर्मल ,हरिओम ,सुरेश पांडेय, अमरनाथ द्विवेदी, दीपा यादव , नीतू देवी, जानकी देवी सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे ।