April 21, 2026

केरल में एक कोर्ट ने एक शख्स को 142 साल जेल की सजा सुनाई-

Spread the love

केरल में एक कोर्ट ने एक शख्स को 142 साल जेल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने शख्स को पोक्सो एक्ट के तहत एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद यह सजा सुनाई. इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया. 41 वर्षीय दोषी पर एक 10 वर्षीय नाबालिग से रेप का आरोप है. शख्स पर आरोप था कि उसने नाबालिग का दो सालों तक यौन उत्पीड़न किया. पोक्सो कोर्ट ने कहा कि अगर शख्स जुर्माना नहीं भरता है तो उसकी सजा तीन साल के लिए बढ़ा दी जाएगी.