*प्रेस नोट दिनांक 30.09.2022 जनपद गोरखपुर*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत थानों पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों के साथ की गयी गोष्ठी*
आज दिनांक 30.09.2022 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा थानों पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों के साथ नवरात्रि व दुर्गा पूजा के त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए गोष्ठी की गई । थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा दल की कार्यवाही व गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली गई तथा दुर्गा प्रतिमा के पांडालों के सुरक्षा पर भी चर्चा की गई । महिला पुलिस कर्मियों के लिए थानों पर वर्तमान में मौजूद सुविधाओं की भी फीडबैक ली गई तथा आगे इनमें कैसे सुधार किया जा सके इस संबंध में भी बहुमूल्य सुझाव लिए गए । महिला सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता देते हुए महिला संबंधी अपराध में संवेदनशीलता बरतने हेतु निर्देश दिए गए ।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-