May 14, 2026

मकान दिलाने के नाम पर करोड़ो रुपयो की धोखाधड़ी करने वाला 15 हजार रूपये का इनामिया अपराधी गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 30.09.2022*

 

*मकान दिलाने के नाम पर करोड़ो रुपयो की धोखाधड़ी करने वाला 15 हजार रूपये का इनामिया अपराधी गिरफ्तार*

 

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में श्री शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 464/22 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 506, 120 बी भादवि से सम्बन्धित वांछित इनामिया अभियुक्त गोकुल सहानी पुत्र रामबिलास निवासी सैनिक कुंज कॉलोनी सेक्टर सी बचपन स्कूल के पास महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 3 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 48 वर्ष को आज दिनांक 30.09.2022 समय करीब 10:45 बजे रानीडिहा तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

 

*संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरण-*

वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 07.07.2022 को अभियुक्तगण 1. अतुल कुमार त्रिपाठी पुत्र हौसिला प्रसाद त्रिपाठी 2. मारुतिनंदन पुत्र अतुल कुमार त्रिपाठी 3. रामप्रवेश सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह निवासीगण महादेव झारखण्डी टु0नं0-3 जीतपुर दरगहीया नन्दानगर थाना शाहपुर गोरखपुर 4. चन्द्रमोहन त्रिपाठी पुत्र स्व0 सुधाबिंदु त्रिपाठी निवासी महादेव झारखण्डी टु0 नं0-3 मानिक नगर दरगहिया 5. मुरारी सहानी पुत्र स्व0 पुनई सहानी 6. गोकुल सहानी पुत्र रामवेलास सहानी निवासीगण सैनिक कुंज कालोनी, सेक्टर-C बचपन स्कूल के पास महादेव झारखण्डी टु0 नं0-3 थाना शाहपुर गोरखपुर के द्वारा मिलकर वादी मुकदमा को मकान दिलाने के नाम पर लगभग 01 करोड़ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर त्वरित प्रयास से पूर्व में ही अभियुक्त मुरारी उर्फ मुराली साहनी उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा उपरोक्त में वांछित 15,000/- रुपये का इनामिया अपराधी गोकुल सहानी पुत्र रामबिलास निवासी सैनिक कुंज कॉलोनी सेक्टर सी बचपन स्कूल के पास महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 3 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

गोकुल सहानी पुत्र रामबिलास निवासी सैनिक कुंज कॉलोनी सेक्टर सी बचपन स्कूल के पास महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 3 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 464/22 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 506, 120 बी भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 अंजनी कुमार यादव चौकी प्रभारी ई0 कालेज थाना कैण्ट गोरखपुर

3. का0 दीपक निषाद थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. का कविन्द्र कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

5. का0 उदय कुमार सरोज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर