➡️लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन, सीएम ने आबकारी सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया, नियुक्ति पत्र मिलने वालों को बधाई– सीएम योगी, नवरात्रि में नियुक्ति पत्र मिलने की बधाई– सीएम, 332 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र मिल रहा– सीएम, 30 प्रतिशत युवतियों का चयन हुआ है- सीएम योगी, भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन हुआ- सीएम योगी, साढ़े पांच साल में 5 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी, इस विभाग में हमने चोरों को रोका– सीएम योगी, नकली शराब जहां मिली वहां कार्रवाई की- सीएम, जो सोचते थे कुछ नहीं होगा वो आज जेल में हैं- CM, इस साल 42 हजार करोड़ का राजस्व पूरा करेंगे- CM, युवाओं की ऊर्जा से प्रदेश का विकास हो रहा- सीएम, हम लोगों ने राजस्व को लगातार बढ़ाया है– सीएम, ये ध्यान दें कहीं जहरीली शराब न बिके– सीएम, कहीं शराब में मिलावट नहीं होनी चाहिए– सीएम, किसी नियुक्ति में कोई सिफारिश काम नहीं आई- CM, मिशन रोजगार के तहत रोजगार दे रहे हैं– सीएम, आगे बढ़ने के लिए ईमानदारी से काम कीजिए– CM
➡️लखनऊ- आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का बयान, आबकारी विभाग के लिए आज बड़ा दिन- नितिन, सपा,बसपा सरकार में विभाग बदनाम था- नितिन, CM की वजह से आज ईमानदार विभागों में नाम, पहले आबकारी में 14000 करोड़ का राजस्व आता था, इस बार 42000 करोड़ राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य मिला, 100 दिन की कार्ययोजना को पूरा किया गया- नितिन, सब विभाग को ऑनलाइन कर दिया गया है – नितिन, ट्रांसफर-पोस्टिंग की कोई शिकायत ना आए– नितिन.
➡️लखनऊ- लखनऊ में संग्रह अमीनों की भर्ती का मामला, जिसपर आरोप था उसी को जांच सौंप दी, संग्रह अमीन,संग्रह अनुसेवक को नियमित करने का मामला, शासन ने राजस्व परिषद को भेजी थी शिकायत, राजस्व परिषद ने DM लखनऊ को फिर दे दी जांच, एक माह बाद भी लखनऊ DM ने जांच रिपोर्ट नहीं दी, 8 संग्रह अमीनों,48 अनुसेवकों की भर्ती का विवाद चल रहा, मंडलायुक्त या राजस्व परिषद अपने स्तर से करे जांच, संग्रह अमीन धांधली के खिलाफ शासन में गुहार लगा रहे.
➡️लखनऊ- गिरफ्तार PFI सदस्यों से पूछताछ में हुआ खुलासा, गैर मुस्लिमों को निशाना बनाने की दी जाती थी ट्रेनिंग, मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट दिया जाता था, ट्रेनिंग कैंप,बैठकों में दी जाती थी भड़काऊ तकरीरें, ट्रेंड युवाओं को दूसरे प्रदेशों में भेजा जाता था, अल्पसंख्यक संस्थानों से एजेंडा फैलाती थी PFI, आरोपियों के फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए.
➡️लखनऊ- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान, अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर बोले धर्मपाल, एक लाख गोबर के दीये विभाग देगा- धर्मपाल, गाय के गोबर के दीये से जगमगाएगी अयोध्या- धर्मपाल, अखिलेश को पता था कि अध्यक्ष वही बनेंगे- धर्मपाल, आजादी में सभी धर्म के लोगों का योगदान रहा- धर्मपाल, मदरसों में सभी विषयों की पढ़ाई कराएंगे – धर्मपाल सिंह.
➡️लखनऊ- यूपी के कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, सरकार दिवाली से पहले तोहफा देने की तैयारी में, कर्मचारियों को बढ़ी दर से मिल सकता है डीए, 24 अक्टूबर से पहले खाते में आ सकती है सैलरी, 4% DA वृद्धि से संबंधित प्रस्ताव बनाया जा रहा.
➡️लखनऊ- फर्जी दारोगा जमील अहमद की गिरफ्तारी, नाका पुलिस ने फर्जी दारोगा को अरेस्ट किया, दारोगा की वर्दी पहनकर फर्जीवाड़ा करता था जमील, होमगार्ड विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, देवरिया का जमील लखनऊ में ठगी कर रहा था.
➡️लखनऊ- यूपी में कई IAS अफसरों के तबादले, सेल्वा कुमारी जे कमिश्नर मेरठ बनाई गईं, सारिका मोहन मंडलायुक्त बरेली बनाई गईं, प्रभात कुमार एसीईओ नोएडा बनाए गए, आनंद वर्धन एसीईओ ग्रेटर नोएडा बनाए गए.
➡️आगरा- हिजाब बुर्का वाली छात्राओं से प्रधानाचार्य परेशान, वीडियो में रोते हुए कहा-मुझे हटाने की हो रही है साजिश, विद्यालय की मुस्लिम टीचरों और छात्राओं पर लगाए आरोप, यूनिफार्म में नहीं आती है छात्राएं बनाती है दबाव- प्रिंसिपल, हिजाब बुर्के को लेकर पहले भी हो चुका है विवाद-प्रिंसिपल, 15 सितंबर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, श्रीमती जॉय हैरिस बालिका इंटर कॉलेज का मामला.
➡️वाराणसी- वाराणसी में PFI का एक और सदस्य गिरफ्तार, दिल्ली और केरल से लेकर आया था ट्रेनिंग, अलावल गांव का रहने वाला है अब्दुल अंसारी, पार्षद का चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी, पुलिस और ATS की टीम कर रही है पूछताछ, वाराणसी में PFI के कुल 3 सदस्य हुए गिरफ्तार.
➡️नोएडा- ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी वालों ने गेट किया बंद, प्राधिकरण अफसरों को अंदर नहीं दे रहे सोसाइटी वाले, प्राधिकरण के अल्टीमेटम को 48 घंटे आज पूरे हुए, अतिक्रमण हटाने का 48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम, मौके पर भारी पुलिस बल और PAC भी तैनात, सोसाइटी का मेन गेट को लोगों ने बंद किया.
➡️हापुड़- सील अस्पताल में बेधड़क हो रहा ऑपरेशन, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, सीलिंग के बाद भी गर्भवती महिला का ऑपरेशन, ऑपरेशन के बाद मां, बच्चे की तबियत बिगड़ी, मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, 7 दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने किया था सील, गढ़ कोतवाली के MGSS अस्पताल का मामला.
➡️मेरठ- 7 करोड़ का माल लेकर कारीगर हुए फरार, हल्दर ज्वैलर्स के यहां काम करते थे कारीगर, सर्राफा बाजार के कई व्यापारियों को ठगा, आभूषण बनाने के बहाने सोना, हीरा लिया, वेस्ट बंगाल के 2 कारीगरों का कारनामा, देहलीगेट इलाके में है सर्राफा बाजार.
➡️बस्ती- 2.98 करोड़ से बना स्टेडियम पहचान का मोहताज, खेलो इंडिया खेलो तहत बना था मिनी स्टेडियम, विधायक अजय सिंह के प्रयासों से बना था स्टेडियम, मिनी स्टेडियम हो चुका बदहाल,झाड़ियों में तब्दील,
दुबौलिया विकास खंड के सुदीपुर पंचायत का मामला.
➡️ग्रेटर नोएडा- ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में अतिक्रमण पर कार्रवाई आज, नोएडा अथॉरिटी के अफसर, पुलिस फोर्स रहेगा मौजूद, 2 दिन अथॉरिटी के अधिकारियों,कर्मचारियों ने किया सर्वे, 48 घंटे का ACEO ने लोगों को दिया था अल्टीमेटम, सर्वे में करीब 100 से फ्लैट मानचित्र के विपरीत बने.
➡️वाराणसी- पेट्रोल पंप संचालक के अपहरण का प्रयास मामला, बदमाशों की हुई शिनाख्त- डीसीपी, गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस- डीसीपी, कर्मियों के आने से अपहरणकर्ता हुए थे फरार-DCP, अपहरण के कोशिश की घटना CCTV में हुई कैद, शिवपुर थाने के कलकत्ता पेट्रोल पंप का मामला.
➡️गाजियाबाद- सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी थी टक्कर, लोनी बॉर्डर की सहारनपुर रोड पर हुआ था हादसा, सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई थी मौत, 4 दिन पहले देर रात हुआ था सड़क हादसा, लोनी बॉर्डर थाने में दर्ज़ हुई थी एफआईआर.
➡️कानपुर- कोरोना,जीका के बाद शहर में स्वाइन फ्लू का कहर, जांच के बाद अब तक 4 में हुई स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मेडिकल कॉलेज से ही हुई स्वाइन फ्लू की शुरुआत, जांच के लिए गठित हुई तीन सदस्यीय कमेटी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने मेडिकल का निरीक्षण किया, संक्रमण को लेकर शासन है काफी गंभीर-प्रमुख सचिव.
➡️फर्रुखाबाद- जिले में धड़ल्ले से हो रहा गैस रिफिलिंग का खेल, गाड़ियों में सिलेंडर से की जा रही गैस रिफिलिंग, गाड़ी में गैस रिफिलिंग करते वीडियो हुआ वायरल, गैस रिफिलिंग की दुकान के पास में है 2 पेट्रोल पंप, पूर्ति विभाग की मिलीभगत से धड़ल्ले से हो रहा खेल, इटावा-बरेली हाईवे के अलावलपुर का मामला.
➡️आगरा- जॉय हैरिस स्कूल मामले ने पकड़ा तूल, एसीएम 4, डीआईओएस मौके पर पहुंचे, विधायक जीएस धर्मेश भी पहुंचे मौके पर, प्रिंसिपल ममता दीक्षित का वीडियो था वायरल, मुस्लिम टीचर हटाने का षड़यंत्र रच रहीं-प्रिंसिपल, मुस्लिम टीचरों,छात्राओं पर लगाए है आरोप, जांच के लिए बनाई गई कमेटी पहुंची विद्यालय.
➡️मेरठ- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, कागजों में अधूरे बिजलीघर की हैंडओवरिंग का मामला, बिजलीघर को अफसरों की मौजूदगी में चार्ज किया गया, आरोपी अफसरों की जांच के लिए बनी कमेटी, MD के आदेश पर बनी कमेटी करेगी जांच, अधिशासी अभियंता समेत कई अफसर फंसे है, जागृति बिहार विस्तार में बना बिजलीघर, पीएम आवास योजना में सप्लाई को बना बिजलीघर.
➡️मेरठ- खाद्य नियंत्रक विभाग में कमाऊपूतों को मलाईदार पद, 8 साल से अधिष्ठान के पटल पर दीपक का अंगदी पांव, विभाग का लीगल पटल भी दीपक वर्मा के हाथ में है, RFC के दो गोदामों के प्रभारी भी है दीपक वर्मा, मोटी कमाई वाले परीक्षितगढ़, खरखौंदा का है चार्ज, कनिष्ठ सहायक को आफिस, फील्ड का मोटा चार्ज, पूर्व RFC मृदुल चौधरी ने दी थी प्रतिकूल प्रविष्टि, हर 3 साल में सहायकों के पटल बदलने का नियम, पोस्टिंग, ड्यूटी के नाम पर RFC में हुआ बड़ा खेल, मेरठ में अपर आयुक्त चैत्रा वी के हाथ है RFC.
➡️मथुरा- SSP अभिषेक यादव ने बदमाशों पर की कड़ी कार्रवाई, 5 बदमाशों को वृंदावन कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या,डकैती की रच रहे थे साजिश, शातिर बदमाशों से तमंचे और कारतूस बरामद किए, बदमाशों को गणेशदास महाराज आश्रम से पकड़ा गया.
➡️गोंडा- नवाबगंज में नंदिनीनगर के पास मिला शव, हाईवे किनारे एक गड्ढे में उतराता मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, फॉरेंसिक,डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची, 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है शव, नवाबगंज नंदिनीनगर के नकहा पुल का मामला.
➡️झांसी- पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह पर केस दर्ज, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया, गरौठा से पूर्व सपा विधायक हैं दीप नारायण, दीप नारायण सिंह अभी झांसी जेल में बंद है, 3 दिन पहले पुलिस ने दीप नारायण को भेजा है जेल.
➡️बलिया- गांव के बाहर खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को दी सूचना, देर रात घर से रामलीला देखने निकला था युवक, मृतक युवक के गले पर गंभीर चोट के निशान, नगरा थाना क्षेत्र के डीहवा गांव का मामला.
➡️बुलंदशहर- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, BSA ने भारत समाचार की खबर का लिया संज्ञान, प्रिंसिपल,4 टीचर,2 शिक्षामित्र,1 चपरासी सस्पेंड, क्लास रुम में बच्ची के कैद होने का था मामला, सेगड़ा पीर परिषदीय विद्यालय का है मामला.
➡️श्रावस्ती- SDM ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान 15 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, SDM ने कर्मियों की गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी, SDM ने गैर हाजिर कर्मियों से मांगा स्पष्टीकऱण, इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला.
➡️शामली- सपा नेता इमरान मसूद को सजा सुनाई, प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी की थी, 2019 लोकसभा चुनाव का मामला है, एमपी एमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई है, मसूद को 5 हजार रुपए अर्थदंड की सजा, कैराना MP-MLA कोर्ट ने सुनाई सजा.
➡️शामली- 1 अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की, सख्त लहजे में अधिकारियों को दिए निर्देश, कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-डीएम, बेहतर ढंग से स्वास्थ्य अधिकारी कार्य करें-DM.
➡️कन्नौज- 2 घरों में शातिर बदमाशों ने बोला धावा, एक घर से लाखों की ज्वैलरी की साफ, दूसरे घर में दम्पति को बंधक बनाकर लूटा, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, सदर कोतवाली के काजीपुरा मोहल्ले का मामला.
➡️मेरठ- सेल्वा कुमारी जे मेरठ की नई कमिश्नर, बरेली से सेल्वा कुमारी का मेरठ तबादला, सुरेंद्र सिंह के दिल्ली जाने के बाद नई तैनाती, सुरेंद्र सिंह दिल्ली एलजी के सचिव बनाए गए हैं.
➡️गाजियाबाद- बाइक सवार लुटेरों ने युवक से चेन लूटी, सोने की चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया, चेन लूट की घटना का सीसीटीवी आया सामने, थाना साहिबाबाद के करहैड़ा इलाके की घटना.
➡️अमेठी- संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में व्यक्ति का दिखा शव, शारदा सहायक खंड 49 नहर में दिखा व्यक्ति का शव, जामो थाना क्षेत्र के गोगमऊ के पास का मामला.
➡️हरदोई- पिहानी में कल हुई युवक की हत्या का मामला, मृतक युवक के परिजनों ने सीएचसी में किया बवाल, सीएचसी के सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने की हड़ताल, स्वास्थ्य कर्मियों को मानने में जुटे CHC अधीक्षक.
➡️आगरा- सड़क पर डिवाइडर के पास मिला अज्ञात शव, मृतक व्यक्ति के सिर में चोट के निशान मिले, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना शाहगंज की सराय ख्वाजा क्षेत्र का मामला.
➡️प्रतापगढ़- प्रतापगढ़ में डेंगू से एक और युवक की मौत, जिले में डेंगू से अब तक तीन लोगों की मौत, एक बच्चा,शिक्षक की डेंगू से पहले हुई मौत, डेंगू मरीज बढ़ने के बाद भी विभाग लापरवाह.
➡️फर्रुखाबाद- जेल में भी बंदियों ने रखा नवरात्रि व्रत, तीन मुस्लिम बंदियो ने नवरात्रि व्रत रखा, जिला जेल में 70 बंदियों ने रखा नवरात्र व्रत,फतेहगढ़ की जिला जेल का मामला.
➡️रुड़की- असपा प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज हुआ, दर्जनों कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराओं में केस, कल मतगणना स्थल के बाहर किया था पथराव, दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी हुए थे घायल, पुलिस ने 11 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार.
➡️कोटद्वार- अंकिता हत्याकांड का मामला, तीनों आरोपी अभी भी पौड़ी जेल में हैं बंद, रिमांड के आदेश अभी तक नहीं पहुंचे जेल, SIT ने 3 दिन की मांगी है पुलिस रिमांड.
➡️दिल्ली- उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरीश चंद्र यादव का बयान, बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता- गिरीश, अखिलेश यादव को जनता नकार चुकी है- गिरीश, वो ईवीएम और सत्ता का दुरुपयोग बताते हैं- गिरीश, देश की जनता BJP पर विश्वास करती है- गिरीश, ओपी राजभर को पता है कि अखिलेश हितैषी नहीं.
➡️दिल्ली- केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का बयान, गांधी परिवार जिसे चाहेगा वही अध्यक्ष होगा- कौशल, जो अध्यक्ष होगा वो खुद से फैसले नहीं लेगा- कौशल, गांधी परिवार की अनुमति से काम करना होगा- कौशल, मायावती को RSS के बारे में जानकारी नहीं– कौशल, कुछ दिनों के लिए माया RSS में शामिल हों– कौशल.
➡️दिल्ली- कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बयान, मल्लिकार्जुन खड़गे दलित समाज के नेता- प्रमोद, दिग्विजय सिंह के लिए आज इज्जत और बढ़ गई, खड़गे के लिए दिग्विजय चुनाव नहीं लड़ रहे- प्रमोद, इस फैसले का मैं स्वागत करता हूं– प्रमोद तिवारी.
➡️दिल्ली- दिल्ली की साकेत कोर्ट से शरजील इमाम को राहत, राजद्रोह मामले में साकेत कोर्ट से जमानत मिली, 30 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत, CAA प्रदर्शन के दौरान राजद्रोह का केस लगा था.
➡️दिल्ली- CDS जनरल अनिल चौहान ने संभाला पदभार, सेनाओं की आशाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुख होते हैं CDS, भारत के CDS का पद अनिल चौहान संभालेंगे.
➡️दिल्ली- 3 राज्यों में नए चीफ जस्टिस की तैनाती हुई, जसवंत सिंह उड़ीसा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने, पीबी वारले कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने, अली मोहम्मद मैगरे J&K हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
➡️अफगानिस्तान- अफगानिस्तान में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, काबुल में हमले में 20 लोगों की मौत,35 घायल, अफगानिस्तान के शिक्षण संस्थान में हुआ हमला.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
🧑🏻⚕️ *योगी सरकार का बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी और बोनस; डीए में भी इजाफा*
योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस और बढ़ी दर से महंगाई भत्ता देने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी वृद्धि की केंद्र सरकार की घोषणा के साथ ही राज्य कर्मियों को भी डीए बढ़ोतरी का लाभ जल्द से जल्द देने की कोशिश है।माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार दीपावली से पहले बोनस के साथ बढ़ी दर से डीए देने का आदेश जारी कर देगी। यदि सरकार बढ़े डीए का लाभ दीपावली से पहले देना चाहेगी तो उसे अक्तूबर का वेतन दीपावली यानी 24 अक्तूबर से पहले देने का आदेश करना पड़ेगा।इसी के साथ यदि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा कर दी तो राज्य कर्मियों को भी बढ़े हुए डीए के साथ बोनस का तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए जो अब तक 34 फीसदी की दर से दिया जा रहा था, उसमें चार फीसदी वृद्धि करते हुए 38 फीसदी की दर से देने का आदेश बुधवार को जारी कर किया गया था। लाभ जुलाई से मिलना है।
✒️ *योगी सरकार का यूपी में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य, 10 से 12 फरवरी आयोजित होगी ग्लोबल इनवेस्टर समिट*
दस लाख करोड़ रुपये निवेश के लक्ष्य के साथ जिस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी महीनों से चल रही है, उसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारीखें भी तय कर दी हैं। जनवरी में प्रस्तावित रहा यह आयोजन अब राजधानी लखनऊ में अगले वर्ष 10, 11 और 12 फरवरी को होगा। तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह समिट ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाली होगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश के ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ के रूप में उभरकर आया है। देश की छठवीं से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इन संभावनाओं को देखते हुए ही 10, 11 और 12 फरवरी, 2023 को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जा रही है, जिसका लक्ष्य 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है।
🧑🏻⚕️ *यूपी बीएड काउंसलिंग के लिए 5650 रुपये भरनी होगी फीस, रजिस्ट्रेशन आज से शुरू*
उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखण्ड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली द्वारा वर्ष 2022-24 के लिए के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले फेज की काउंसलिंग हेतु पंजीकरण आज, 30 सितंबर 2022 से शुरू हो गए हैं। जिन उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा 75 हजार तक रैंक दी गई है, वे पहले चरण की काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट, mjpru.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
🧑🏻⚕️ *ईएमआई चुकाने वालों को बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़ने से भरनी पड़ेगी ज्यादा राशि*
आरबीआई ने रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.9% कर दिया है। रेपो रेट बढ़ने से सारे लोन महंगे हो जाएंगे। दरअसल रेपो रेट वो दर होती है जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को कर्ज मुहैया कराती है। इसके विपरीत रिवर्स रेपो रेट उस ब्याज दर को कहते हैं जो आरबीआई के पास पैसा रखने पर केंद्रीय बैंक बैंको को देती है।आरबीआई गवर्नर ने तीन दिनों (28 सितंबर से 30 सितंबर) तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 5.9% हो गई है। इससे पहले आरबीआई ने अगस्त में रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। मई महीने में भी हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था। रेपो रेट बढ़ने से सारे लोन महंगे हो जाएंगे।दरअसल रेपो रेट वो दर होती है जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को कर्ज मुहैया कराती है। इसके विपरीत रिवर्स रेपो रेट उस ब्याज दर को कहते हैं जो आरबीआई के पास पैसा रखने पर केंद्रीय बैंक बैंको को देती है। इसलिए आमतौर पर यह माना जाता है कि अगर आरबीआई रेपो रेट घटाएगा तो बैंक ब्याज दर कम करेंगे और अगर आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है तो बैंक ब्याज दर बढ़ाएंगे। इससे आम आदमी को मिलने वाला लोन महंगा हो जाएगा।मान लीजिए रामकुमार नाम के किसी व्यक्ति ने 6.5% की दर पर बैंक से दस लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लिया है। उसके लोन की ईएमआई फिलहाल 7456 रुपये है। इस तरह उसे 20 साल में बैंक को 6.5% की दर से 7,89,376 रुपये ब्याज के चुकाने होंगे। यानी 10 के लोन के बदले उसे बैंक को 17,89,376 रुपए चुकाने होंगे।
✒️ *मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामले में हिंदू पक्ष ने दिया नया प्रार्थना पत्र, यह की मांग, 26 अक्तूबर को अगली सुनवाई*
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह प्रकरण को लेकर सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में वाद दायर करने वाले अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने नया प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र में अदालत से मांग की गई है कि जन्मस्थान रेलवे क्रासिंग के निकट बनी मीना मस्जिद के सर्वे के लिए अमीन भेजकर रिपोर्ट मंगाई जाए। अदालत ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 26 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन से अवैध कब्जे हटाने को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा की ओर से गुरुवार को सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया।प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि जन्मस्थान रेलवे क्रासिंग के निकट बनी मीना मस्जिद का सर्वे कराया जाए, जिससे मौके की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। अधिवक्ता देवकी नन्दन और दिनेश शर्मा ने बताया कि मीना मस्जिद का अमीन से सर्वे कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। अदालत ने सुनवाई के लिए 26 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है।
🧑🏻⚕️ *अमेरीकी तूफान’ में उड़ गई एलन मस्क की एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की दौलत, जेफ बेजोस ने गंवाए 3.22 अरब डॉलर*
अमेरिकी शेयर बाजारों में एक बार फिर गुरुवार को बिकवाली का तूफान आया, जिसमें टेस्ला, गूगल (अल्फाबेट इंक), फेसबुक (मेटा) और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर औंधेमुंह गिर गए। इस अमेरिकी तूफान में दुनिया के पहले नंबर के अमीर एलन मस्क की कुल दौलत में से 13.3 डॉलर ((करीब 1,08,587 करोड़ रुपये) उड़ गए। वहीं, जेफ बेजोस को 3.22 अरब डॉलर का झटका लगा।बता दें गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 1.54 फीसद यानी 458 अंकों का गोता लगाकर 29225 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक में 2.84 फीसद की गिरावट रही और यह 10737 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, एस एंड पी 500 में 2.11 फीसद की गिरावट रही। इसका असर यह हुआ कि एलन मस्क की टेस्ला के शेयर 6.81 फीसद टूटे। इससे उन्हें एक ही दिन में 13.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।टॉप 10 अमीरों में इस साल सबसे अधिक संपत्ति करीब 55 अरब डॉलर गंवाने वाले जेफ बेजोस 138 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं अब तक कुल 48 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले बर्नार्ड अर्नाल्ट 129 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं,गुरुवार को गौतम अडानी ने 3.51 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई। इसके बावजूद वह इस साल अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाले शख्स हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति में 51.1 अरब डॉलर का इजाफा किया है। वह अब 128 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।
🧑🏻⚕️ *अलीगढ़ कोर्टने बहू की हत्या में दोषी सास को सुनाई उम्रकैद की सजा, आग लगाकर उतारा था मौत के घाट*
इगलास के गांव अलहदा में विवाहिता की शादी के दस वर्ष बाद केरोसिन डालकर आग लगाकर मारने की घटना में दोषी सास को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यह फैसला एडीजे-14 अभय प्रताप सिंह प्रथम की अदालत से सुनाया गया है,अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी हर्षवर्द्धन सिंह के अनुसार, घटना 30 अप्रैल 2011 की है। वादी मुकदमा मूल रूप से चौकड़ा मांट मथुरा हाल बालाजीपुरम औरंगाबाद मथुरा निवासी जयवीर सिंह ने इगलास में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कहा कि उसने घटना से दस वर्ष पूर्व अपनी दो बहनों सावित्री व राजकुमारी की शादी अलहदा इगलास के दो भाइयों संतोष व हरिओम संग की थी,शादी के बाद से ही सावित्री को उसकी सास वीरमती परेशान करने लगी। घटना वाले दिन मारपीट कर उसे केरोसिन डालकर जला दिया गया। उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सावित्री के मृत्यु पूर्व बयान भी दर्ज कराए।मुकदमे के आधार पर चार्जशीट आदि कार्रवाई की। न्यायालय में सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर वीरमती को दोषी करार दिया गया है। हालांकि घटना के समय वीरमती की ओर से कहीं दूसरी जगह होने की दलील दी गई। मगर उसे साबित नहीं किया जा सका। इस आधार पर उम्रकैद व 20 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है।
✒️ *मतपेटिका लूट की घटना में जमानत अर्जी खारिज*
चंडौस के गांव ओगीपुर में 23 अगस्त 2005 को पंचायत चुनाव के मतदान के दिन मतपेटिका लूट की घटना में नामजद की जमानत अर्जी एडीजे-3 राजेश भारद्वाज की अदालत से खारिज की गई है। एडीजीसी केएम जौहरी के अनुसार इस घटना में गांव के ही नामजद अजय की ओर से जमानत अर्जी दायर की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया है।
🧑🏻⚕️ *अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त कहा कि जान से मारने की नीयत से लोगों ने किया था हमला*
अलीगढ़ में अग्रवाल समाज के साथ ही अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त ने भी बन्नादेवी थाने में तहरीर दी है। अग्रवाल समाज की ओर से ऋषभ गर्ग ने तहरीर दी है। अग्रवाल समाज का आरोप है कि अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्त ने महाराजा अग्रसेन महाराज का अपमान कर लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया और अग्रसेन के चित्र वाले होर्डिंग पोस्टर नालियों में फिंकवा दिया। मनीष अग्रवाल बूल बतौर गवाह हैं।गुरुवार की रात को अपर नगर आयुक्त ने बन्नादेवी थाने में नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से तहरीर भिजवाई। इसमें उन्होंने कहा कि 150 गेटों में से 3 से 4 गेट अग्रसेन चौक पर यातायात में बाधा बन रहे थे। जिसके कारण उनको हटा दिया गया था। अग्रवाल समाज के धरने पर पहुंचने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रसेन चौक पर लिपिक विजय गुप्ता व अर्दली वीर पाल के पहंुचा था। यहां पर मौजूद असमाजिक तत्व व अग्रवाल समाज के 200 से 250 व्यक्ति मौजूद थे। मेरे साथ योजना बद्ध तरीके से बिना सोचे समझे गंदी गालियां देने लगे, मारपीट की और जान से मारने का प्रयास करते हुए हमला कर दिया। पुलिस प्रशासन मौजूद था, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण मूक बना था। सहयोगियों ने खींचकर किसी तरह एसपी सिटी के कार्यालय में ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, कानून का दुरुपयोग करने व कानून को हाथ में लेने की कोशिश की गई। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाए।
🧑🏻⚕️ *कोरोना एलर्ट:एक दिन में मिले 3,947 कोविड संक्रमित, सक्रिय केस 39 हजार से ज्यादा*
देश में बीते 24 घंटे में 3,947 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब सक्रिय केस घटकर 39,583 हैं,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के केस एक दिन में 3,947 बढ़कर कुल 4,45,87,307 हो गए। इसी तरह 18 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या 5,28,629 तक पहुंच गई। इसमें केरल में पूर्व में हुई नौ मौतें शामिल हैं। देश में सक्रिय मामले कुल संक्रमितों के 0.09 फीसदी हैं। वहीं, कोविड से ठीक होने वालों की दर 98.73 फीसदी हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.23 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.44 फीसदी है,सक्रिय केस 1167 घटे,बीते 24 घंटे में सक्रिय कोविड केस में 1,167 की गिरावट आई, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,19,095 हो गई। मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।
✒️ *कफ सिरप कोरेक्स में नहीं मिली कोडीन, प्रतिबंधित श्रेणी से बाहर कर बिक्री पर पाबंदियां खत्म*
खांसी आने पर पिए जाने वाले कफ सिरप कोरेक्स में कोडीन नहीं पाई गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में इस कफ सिरप की बिक्री को लेकर बीते महीने लगाए गए तमाम तरह की पाबंदियां हटा ली गई हैं। अभी तक एक व्यक्ति दिन भर में कोरेक्स सिरप की 100 या 50 मिली ग्राम (एमएल) की एक बोतल ही खरीद सकता था। यह माना गया था कि इसका प्रयोग नशा करने में किया जा रहा है। अब ऐसा नहीं है। अब इसे नारकोटिक्स औषधि की श्रेणी में न मानते हुए इसकी बिक्री पर लगाई गई पाबंदियां हटा ली गई हैं। उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर एके जैन की ओर से कोरेक्स कफ सिरप पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब इस सिरप की कितनी भी बोतल कोई व्यक्ति खरीद सकेगा। वहीं, थोक विक्रेताओं पर प्रतिदिन सिर्फ 100 बोतल ही बेचने के प्रतिबंध को भी हटा लिया गया है। सभी जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर मेडिकल स्टोर पर छापामार अभियान चलाकर की जा रही जांच और रजिस्टर पर सिरप की बोतल खरीदने वालों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज कराने की व्यवस्था भी खत्म कर दी गई है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-