June 11, 2026

थाना गुलरिहा क्षेत्र में बी.आर.डी. मेडिकल कालेज से लापता 02 नाबालिग बच्चे बरामद, पिता और सौतेली माँ ने मिलकर दोनो बच्चो का किया था अपहरण-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 29.09.2022*

 

*थाना गुलरिहा क्षेत्र में बी.आर.डी. मेडिकल कालेज से लापता 02 नाबालिग बच्चे बरामद, पिता और सौतेली माँ ने मिलकर दोनो बच्चो का किया था अपहरण*

 

दिनांक 24.09.2022 को सुबह 09.00 बजे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर थाना क्षेत्र गुलरिहा से दो नाबालिग बच्चे उम्र करीब 07 वर्ष व 06 वर्ष के अचानक गायब होने की सूचना प्राप्त होने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 566/22 धारा 363 भादवि0 पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत घटना के अनावरण अपहृत बच्चो की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर के आदेश/निर्देश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व मे टीमे बनाकर लगायी गयी थी जिसके क्रम मे आज दिनांक 29.09.2021 को दोनो नाबालिग अपहृत बच्चो को सकुशल बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा घटना का सफल अनावरण किया गया ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण………* थाना गुलरिहा क्षेत्र अंतर्गत बीआरडी मेडिकल काँलेज में इलाज के लिए आये वादिनी मुकदमा अपने ससुर तथा अपनी मां तथा अपने दो बच्चो के साथ अपना इलाज कराने के लिए लगभग 12 दिन पहले बीआरडी मेडिकल कालेज में आई थी । वादिनी मुकदमा के पेट का ऑपरेशन लगभग 4 दिन पहले हुआ था और वह मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 4 में भर्ती थी वादिनी की मां व ससुर दोनों बच्चों की देख भाल कर रहे थे । दिनाँक 24.09.2022 को दोपहर लगभग 10:00 बजे जब वादिनी मुकदमा की मां खाना बना रही थी और बच्चे आसपास खेल रहे थे कि अचानक दोनों बच्चे कहीं गायब हो । परिजनों द्वारा परिसर में व आस पास दोनों बच्चों की तलाश की गयी परन्तु नहीं मिले । उक्त सम्बन्ध मे अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के दौरान वादिनी मुकदमा के ससुर ने बताया कि वादिनी मुकदमा के पति रानू गौड ने दूसरी पत्नी रख लिया है वह वादिनी से बच्चों को लेने के लिए कई बार जबरदस्ती व झगड़ा भी कर चुका है इसलिये दोनो बच्चो को रानू गौड व उसकी दूसरी पत्नी अपहृत करके कही गुप्त स्थान पर लेकर चले गये है । बच्चो के सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु एक टीम वादी के घर व रानू गोंड़ के घर बिहार भेजी गई है तथा दूसरी टीम आस पास के क्षेत्रों में तलाश कर रही थी एवं अन्य विधिक कार्यवाही करायी जा रही है ।

 

*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पताः-*

1.रानू गौड पुत्र सुकट गौड निवासी रामनगर गुजराधुस थाना रामनगर जिला बेतिया राज्य बिहार

2.खुशबू गौड निवासी रामनगर गुजराधुस थाना रामनगर जिला बेतिया राज्य बिहार

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 566/22 धारा 363 भादवि0 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम पद-*

1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर।

2. उ0नि0 शेष कुमार शर्मा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर।

3. उ0नि0 हिमांशी पाण्डेय थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर।