गैंगेस्टर एक्ट के तहत 02 करोड 65 लाख रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गयी
फर्जी कंपनी बनाकर एफडी व आरडी के नाम पर ठगी करते थे अभियुक्त-एसपी कौशाम्बी
सुनील साहू/रोशन पहल
कौशाम्बी-जनपद में गैंगेस्टर एक्ट के तहत 02 करोड 65 लाख रुपये की सम्पत्ति कुर्क कराई गई है।फर्जी कंपनी बनाकर एफडी व आरडी के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही कर 02 करोड़ 65 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई।
जनपद में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर महोदय के कुशल पर्यवेक्षण मे जिला मजिस्ट्रेट कौशाम्बी के वाद संख्या 24/2022 कम्प्यूटर वाद संख्या D202202420001066 अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 266/22 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी बनाम रघुराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव नि0 कोर्रई थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी आदि 03 नफर मे पारित आदेश दिनांक 15/09/2022 के अनुपालन मे खाता संख्या 81 गाटा संख्या 55 कुल रकबा 0.424 हेक्टेयर कीमत करीब 40 लाख रुपये व सिराथू रोड पर ग्राम कोर्रई मे आवासीय घर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये एवं खाता संख्या 81 गाटा संख्या 55 कुल रकबा 0.424 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित सन्तसू इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल कोर्रई सिराथू रोड मंझनपुर कौशाम्बी जिसकी अनुमानित कीमत करीब 01 करोड 50 लाख रुपये को ब्लाक शिक्षा अधिकारी जवाहरलाल यादव व कानूनगो बजरंग प्रसाद, की उपस्थिति मे रोशनलाल प्रभारी निरीक्षक थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा नियमानुसार कुर्क कर सील सर्वमुहर किया गया ।
उल्लेखनीय है कि मु0अ0स0 266/22 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के अभियुक्त गण रघुराज सिंह यादव पुत्र सूर्यभान सिंह यादव निवासी कोर्रई थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी व शिवराज सिंह यादव उर्फ आदित्यराज सिंह यादव पुत्र सुर्यभान सिंह यादव निवासी कोर्रई थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी ,धनराज सिंह यादव उर्फ धर्मराज सिंह पुत्र सुर्यभान सिंह यादव निवासी कोर्रई थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी के द्वारा पर्ल ह्वाइट इन्फ्राकेयर प्राईवेट कम्पनी खोलकर लोगो से धोखाधडी कर अपराध कारित करके अर्जित किये गये धन से बनायी गयी है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-