*फूड विभाग की टीम ने नवरात्र पर 8 दुकानों का निरीक्षण कर लिए तीन नमूने*
गोरखपुर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में नवरात्र त्यौहार पर आम जनमानस एवं व्रती जनों को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए अभियान के प्रथम दिन कुल 8 निरीक्षण कर 3 नमूने एकत्रित किए गए।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शहर के तारामंडल कॉलोनी गोरखपुर स्थित स्पेन्सर्स रिटेल स्टोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह द्वारा सिंघाड़े का आटा का नमूना एकत्रित किया गया तथा देवरिया बायपास तिराहे के पास गुप्ता किराना स्टोर से पेठा का नमूना विनोद कुमार राय द्वारा एकत्रित किया गया और फलाहार से संबंधित सभी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।
मोतीरामअड्डा स्थित एस आर मार्ट से सिंघाड़े का आटा का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह द्वारा एकत्रित किया गया।
चौरीचौरा स्थित ठेलो पर बिक रहे फल जैसे केला, सेव इत्यादि की गुणवत्ता को भी देखा गया एवं निर्देश दिए गए कि सड़े गले फलों का वितरण /विक्रय कदापि ना करें।
उन्होंने बताया कि यह अभियान अनवरत 3 अक्टूबर तक चलेगा ।
कुमार गुंजन सहायक आयुक्त (खाद्य )ग्रेड -ll के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई की।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-