*बीएसएफ जवान के पत्नी की दिनदहाड़े घर के अंदर हत्या,मचा हड़कंप* ‼️
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में सोमवार को घर में घुसकर बीएसएफ जवान की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।दिनदहाड़े हुई हत्या से हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।हत्या किन कारणों से हुई अभी इसका नहीं पता चल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार पवन प्रजापति बीएसएफ में हैं।पवन की पत्नी किरन प्रजापति ने सोमवार की सुबह अपने दोनों बेटों 14 वर्षीय शुभम और 6 वर्षीय शनि को स्कूल भेजा था। इसके बाद किसी समय बदमाशों ने पवन के घर पर धावा बोला।बदमाशों ने धारदार हथियार से किरन के चेहरे और सिर पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।घटना की जानकारी होने पर पवन के घर पर गांव वालों की भीड़ जुट गई।लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे भी मौके पर पहुंच गए।घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
पुलिस की मानें तो फिलहाल लूटपाट जैसी कोई वारदात नहीं दिख रही है। कुछ दिन पहले पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था। एसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है, इसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-