June 14, 2026

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा आगामी त्यौहारों में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना चोलापुर क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त-

Spread the love

*वाराणसी/चोलापुर*

 

*पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा आगामी त्यौहारों में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना चोलापुर क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त*

 

आज दिनांक 26-09-2022 को पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि, दुर्गापूजा, विजयादशमी, भरत मिलाप में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना चोलापुर क्षेत्र के धरसौना बाजार,चोलापुर बाजार में पैदल गश्त किया गया, पैदल गश्त के दौरान बाजार, भीड़-भाड़ वाली जगहों तथा यातायात को सुगम बनाने हेतु सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु निर्देशित किया गया तथा पैदल गश्त के दौरान नवदुर्गा समिति के आयोजकों से वार्ता किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी चोलापुर दुर्गेश कुमार मिश्रा तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।