June 14, 2026

शराब के नशे में मस्ती करने निकले प्रेमी जोड़ों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी-

Spread the love

*शराब के नशे में मस्ती करने निकले प्रेमी जोड़ों की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी*

 

*कौशाम्बी कोखराज* थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई,तेज रफ्तार कार पलटते ही लोगो की भीड़ लग गई,लोगो ने कार सवार युवतियों और युवकों को बाहर निकाला,सूचना पर पहुंची पुलिस युवकों को अपने साथ पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ में जुट गई है।

 

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज की है जहां शनिवार की रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही मौके पर पहुंचे लोगो ने कार सवार दो युवतियों और दो युवकों को बाहर निकाला गनीमत रही हादसे में कोई गंभीर घायल नही हुआ।कार सवार युवक शराब के नशे में धुत दिखाई दे रहे थे।वही दोनो युवतियां स्टाफ नर्स की ड्रेस में थी।लोगो की सूचना पर पहुंची मूरतगंज चौकी पुलिस युवकों को लेकर चौकी पहुंची और पूछताछ कर रही है।

 

प्रयागराज के बम्हरौली के एक नर्सिंग होम में काम करने वाले दो युवक और स्टाफ नर्स की ड्रेस में दो युवतियां कार से मौज मस्ती करने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर निकले थे,मूरतगंज में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।हादसे में सभी कार सवार बाल बाल बच गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों और युवतियों के घर वालो को सूचना दे दी है।