May 1, 2026

दहेज उत्पीड़न करने वालों को संरक्षण दे रही सरायइनायत पुलिस-

Spread the love

*प्रयागराज न्यूज़:-दहेज उत्पीड़न करने वालों को संरक्षण दे रही सरायइनायत पुलिस_______*

 

*हनुमानगंज:-* महिला को दहेज के लिये मारपीट कर घर से भगाने वाले ससुराली जनों के खिलाफ चार माह पूर्व दर्ज मुकदमें में सरायइनायत पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही हैं पुलिस से संरक्षण प्राप्त आरोपी भुक्तभोगियों को समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं|

 

सरायइनायत थाना क्षेत्र के भागीपुर निवासी किशनलाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को शिकायती पत्र देकर मांग की कि चार माह पूर्व अपनी पुत्री के ससुराली जनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के तहत मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें कुआंडीह निवासी शम्भूनाथ के परिजन आरोपी बनाये गये थे मुकदमा दर्ज करने के बाद थाने की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही हैं इतना ही नहीं आरोपी और उनके परिजन किशनलाल व उनके परिजनों को मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं किशनलाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी हैं|