May 26, 2026

घर से भागे प्रेमी युगल की पुलिस ने मंदिर मे कराई शादी-

Spread the love

घर से भागे प्रेमी युगल की पुलिस ने मंदिर मे कराई शादी_____

 

 

प्रेमिका को उसकी बहन के घर छोड़कर भाग गया युवक, युवती ने उठाया ऐसा कदम

 

आजमगढ़:आजमगढ़ के जीयनपुर कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार को एक प्रेमी युगल का विवाह दोनों परिवारों की रजामंदी से कराया गया। एक पखवाड़ा पूर्व प्रेमी युगल घर छोड़ कर भाग गया था। वापस लौटने पर युवक लड़की को उसके बड़ी बहन के घर छोड़ कर फरार हो गया। लड़की ने लड़के के खिलाफ तहरीर दे दी। फिर दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई और शादी का निर्णय लिया गया। रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी गांव निवासी युवक जीयनपुर कोतवाली के आर्यनगर वार्ड में अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसका आर्यनगर वार्ड निवासिनी एक लड़की से प्रेम शुरू हो गया। बीते दो सितंबर को प्रेमी युगल घर छोड़ कर भाग गया। प्रेमी युगल कुछ दिनों तक इधर-उधर रहे फिर दिल्ली पहुंच गए। जहां रहने खाने की दिक्कत हुई तो दोनों 18 सितंबर को वापस लौट आए। इसके बाद युुवक ने लड़की को उसकी उसकी बड़ी बहन के घर छोड़ दिया। सोमवार को लड़की ने जीयनपुर कोतवाली में सचिन के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया। जहां पंचायत के बाद दोनों परिवार शादी को राजी हो गए। इसके बाद शाम में प्राचीन शिवमंदिर पर दोनों का विवाह करा दिया गया|