वाराणसी/दिनांक 19 सितम्बर, 2022 (सू0वि0)
*लोक अदालत 26 से 29 सितम्बर तक दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित*
*एन0आई0 एक्ट के तहत लंबित वादों का सुलह- समझौते के आधार पर होगा निस्तारण*
वाराणसी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश डॉ0 अजय कृष्ण विश्वेश की अध्यक्षता में 26 से 29 सितम्बर तक एन0 आई0 एक्ट की धारा 138 के तहत लंबित वादों के निस्तारण हेतु जनपद में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा यादव ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण की बैठक की गई। जिसमें समस्त मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि वह अधिक से अधिक पत्रावली लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित कर सुलह-समझौते के आधार पर उनका निस्तारण करे। इसके अतिरिक्त यदि किसी पत्रावली में सुलह समझौते की संभावना है और किसी कारणों से सुलह नहीं हो पा रहा है तो उन पत्रावलीयो को माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा अनिल कुमार-पंचम, अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष प्री-सिटिंग में सुलह समझौता कराए जाने हेतु प्रेषित कर दें। इसके उपरांत अनिल कुमार-पंचम, अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट की अध्यक्षता तथा देव कांत शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या 10 तथा अभय कृष्ण तिवारी अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या 14 की सदस्यता में गठित समिति द्वारा एन0आई0 एक्ट के वादों के निस्तारण हेतु चौथी की प्री-सिटिंग ली गई जिसमें विभिन्न न्यायालयों द्वारा प्रेषित 08 मामलों में सुलह वार्ता कराने का प्रयास किया गया तथा 02 प्रकरण में सुलह समझौते की वार्ता सफल रही l पांचवी प्री-सिटिंग समिति द्वारा आज मंगलवार को अपरान्ह 4 बजे लिया जाएगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-