वाराणसी: होली का पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद रात में वाराणसी जनपद के चौबेपुर थानाक्षेत्र के फूलपुर में डीजे से धक्का लगने के बाद हुए विवाद में जमकर गोलाबारी हो गई। इस गोलाबारी में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने पंडित दिन दयाल जिला चिकित्सालय एडमिट करवाया है। फिलहाल दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार चौबेपुर के फूलपुर में डीजे के विवाद में जमकर गोलाबारी हुई। आरोप है कि डीजे से धक्का लगने के बाद एक पक्ष का व्यक्ति घायल हो गया जिसके बाद विवाद बढ़ गया और गोली चलने लगी जिसमे चार लोगों को गोली लगी है। गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नवीन सिंह, प्रेम कुमार गौतम, ऋषभ कुमार और कर्मा घायल हो गये, जिन्हें पुलिस ने दिन दयाल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-