लंका थाना में खूनी होली कई के सिर फूटा आधा दर्जन को चोट आयी वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत नगवां चौकी क्षेत्र के भागवत संस्कृत विद्यालय के पास गुरुवार की होली खूनी रही। जब हिस्ट्रीशीटर राजेश दीक्षित उर्फ रज्जे गुरु, कल्लू दीक्षित , तोला गुरु, पंक्षी गुरु अशोक राजभर, बिभूति भूषण दीक्षित और अन्य साथियों ने खूनी होली खेल शुरू किया तो सुबह 10 बजे होंगे। सभी लाठी डंडे और असलहों से लैस होकर नगवां के यादव बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचे थे। बताया जाता है कि पुरानी रंजिस के तहत उन्होंने हमला बोला। इसमें दर्जनों की संख्या में लोग घायल हुए। इसमे अजय विस्वास का सिर फट गया, अनिल राजभर के शरीर पर कई जगह चोटें आईं उसका हांथ टूटा गया, जित्तू के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखे। हमलावर लोगों की बचाव आरोपियों के घर से ईंट पत्थर चल रहे थे। सभी शकुंतला भवन निकट भागवत महाविद्यालय नगवां नाला के रहने वाले है। जबकि घायल लोग नगवां के यादव और राजभर बस्ती में रहते हैं। हमलावरों के आतंक से आये दिन किसी न किसी को कोप भाजन बनना पड़ता है। लोगों को मारना पीटना धमकाना। जमीन आदि कब्जाना इनका धंधा बन चुका है। इस बात की शिकायत सभ्रांत लोगो की ओर से कई बार की जा चुकी है।पूर्व में इसी अंदाज में एक निरीह महिला की सम्पत्ति जबरिया कब्जा कर राजेश दीक्षित और उपरोक्त अन्य ने कब्जे में लेकर अपने नाम लिखवा लिया था। पूर्व में इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने उच्चादिकरियों से भी की थी। बताते चलें कि उपरोक्त लोगों को स्थानीय पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। नागवां में पुलिस के संरक्षण में जमीन कब्जा, अवैध बस स्टैंड का संचालन, जुए खेलने के अड्डों का संचालन हो रहे है। इसपर चौकी इंचार्ज नगवां की महती कृपा है।। चुनाव अधिसूचना के पूर्व कई पुलिस चौकी इंचार्ज और थाना चौकी के इंचार्ज को नही बदल दिया गया । लेकिन नगवां डेढ़ वर्ष से इससे अछूता है। नगवां में हुई घटना इस लोकोक्ति को चरितार्थ करती है कि सैया भये कोतवाल अब डर कहे का। देखते है कि इस घटनाक्रम से अधिकारियों की नीद टूटती है या नही।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-