June 14, 2026

*कुमार विश्वास ने कहा-कांग्रेस के दरवाजे पर सर जी मांगें छांव, माथा ठोंका, छाती पीटी…*

Spread the love

होली के मौके पर कवि कुमार विश्वास ने कई ट्वीट कर हास-परिहास किया. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर अमित शाह तक पर इशारे कर ….जोगीरा सारारारारा किया. कुमार विश्वास ने एक ट्वीट के जरिए यूपी में सपा-बसपा गठबंधन और अखिलेश से चाचा शिवपाल की नाराजगी पर तंज कसा.

उन्होंने कहा- मोटा भाई ने कर डाला है इतना मजबूर, बुआ-बबुआ पास हो गए, चाचा हो गए दूर…” जोगीरा सारारारारा. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा-“कांग्रेस के दरवाज़े पर सर जी मांगें छांव, माथा ठोंका, छाती पीटी, मिला न घण्टा भाव.. जोगीरा सारारारारा.