*गोरखपुर*
*सरदारनगर पीएससी प्रभारी को मिली जान से मारने की धमकी*
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हरिओम पाण्डेय को एक व्यक्ति ने सोमवार की शाम को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी है।
धमकी मिलने के बाद डॉ पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। तहरीर के माध्यम से उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम को 5.12 बजे मोबाइल नंबर 7007423710 से उनके मोबाइल पर फोन आया कि यदि अस्पतालों पर छापेमारी नहीं रुका तो जान से मार दिया जायेगा। गाली गुप्ता देकर फोन काट दिया। धमकी देने वाले ने अपना नाम राजीव पाण्डेय बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।




More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-