*ड्राइवर-कंडक्टर वर्दी में ड्यूटी पर नहीं आए तो लगेगा जुर्माना*
गोरखपुर-अब रोडवेज बसों के ड्राइवर-कंडक्टर को वर्दी पहनकर ही ड्यूटी पर आना होगा,इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी पर वर्दी ना पहन कर आने वाले बस ड्राइवर-कंडक्टर पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना ₹100 रुपये तक किया जाएगा।परिवहन विभाग के मुताबिक, रोडवेज बसों के ड्राइवर-कंडक्टर को अब वर्दी न पहनना महंगा पड़ सकता है।इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब रोडवेज बस ड्राइवर के लिए खाकी और कंडक्टर के लिए ग्रे रंग की वर्दी पहनकर आने के निर्देश दिए गए थे, इसके लिए विभाग ने 18 सौ रुपये प्रति कंडक्टर और ड्राइवर के खातों में भेज दिया गया था। रोडवेज बस चालक और परिचालकों को 10 सितंबर तक आदेश दिया गया था कि वह अपना वर्दी पहन कर ड्यूटी पर आए,जिसमें रोडवेज बस चालक और परिचालक वर्दी में अधिक संख्या में देखने को मिले।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया अब ड्यूटी के समय रोडवेज बस चालक और परिचालकों को वर्दी पहनकर ही ड्यूटी पर रहना होगा,इस दौरान चेकिंग के समय ड्राइवर-कंडक्टर बिना वर्दी के पकड़े गए तो जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही प्रथम बार बिना वर्दी पकड़े जाने पर ₹100 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।सभी बस ड्राइवर-कंडक्टर के बैंक खातों में वर्दी के लिए पैसे भेज दिए गए है। ड्राइवर-कंडक्टर डयूटी टाइम में वर्दी में ही रहेंगे। बिना वर्दी के बसों में पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
-महेश चन्द्र श्रीवास्तव,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-