*प्रेस नोट थाना पिपराईच गोरखपुर दिनांक 09.09.2022*
*24 घंटे के अन्दर चोरी का अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध त्वरित चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के निर्देशन में थानाध्यक्ष पिपराईच शम्भू नाथ सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 दिनेश साहनी द्वारा मु0अ0सं0 516/22 धारा 379/411 भादवि से संबंधित अभियुक्त सुधीर सिंह पुत्र लालसाहब निवासी ग्राम उनौला दोयम थाना पिपराईच जनपद गोऱखपुर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*– प्रतिवादीगण द्वारा मुकदमा वादी के गोदाम से लोहे की पाईप व अन्य सामान चोरी कर लेने के संबंध मे
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता-*
सुधीर सिंह पुत्र लालसाहब निवासी ग्राम उनौला दोयम थाना पिपराईच जनपद गोऱखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 516/22 धारा 379/411 भादवि थाना पिपराईच गोरखपुर
*बरामदगी-*
20 फीट के 3 चौकोर पाइप व 1 लोहे का चौखट व 9 लोहे के अलग-2 आकार व साइज का टुकडा
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम-*
1- उ0नि0 दिनेश साहनी- थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
2- हे0का0 रामलाल यादव – थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-