November 7, 2026

बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने मानसिक विक्षिप्त महिला की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले-

Spread the love

*बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने मानसिक विक्षिप्त महिला की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले*

 

बच्चा चोर का झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करने का दिया हिदायत

 

रोहनिया-असवारी गांव में ग्रामीणों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर के अफवाह में पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर डाली। मौके पर जुटी भीड़ में कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर महिला को राजातालाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां पर महिला की पहचान पास के ही जगरदेवपुर गांव की सोनी के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी प्राप्त कर उसके घर के लोगों को पुलिस चौकी बुलाया। सोनी की मां संध्या जायसवाल राजातालाब पुलिस चौकी पहुंची और अपनी बेटी को घर ले गयी। संध्या का कहना था कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है और आज सामान लेने के लिए राजातालाब तक चली आई।जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया।

स्थानीय पुलिस ने लोगों को आगाह किया है की लोग बच्चा चोर की अनावश्यक भ्रम न फैलाएं‌। पुलिस का कहना था कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।