मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस
*चीखती – चिल्लाती रही मासूम बच्ची दरिंदा करता रहा दुष्कर्म
कौशाम्बी।चरवा थाना क्षेत्र के महगांव चौकी अंतर्गत गौसपुर गांव से कुछ कदम की दूरी पर शौच के लिए गई एक छह वर्षीय मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हो गई। गांव से बाहर शौच के लिए बैठी मासूम को दरिंदा पीछे से पकड़कर जबरन थोड़ी दूर पर स्थित चरी के खेत में उठा ले गया और वहीं पर मनमानी दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में मासूम बच्ची को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घंटों बाद होश में आई मशूम बच्ची खून से लथपथ बदहवास हालात में घर पहुंचकर परिजनों को सारी आपबीती बताई। मासूम के द्वारा मुंह जुबानी सुनने के बाद परिजनों के साथ – साथ ग्रामीणों के होश उड़ गए। मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया हालांकि मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले दरिंदे की पहचान नहीं हो सकी। मासूम के साथ दुष्कर्म की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों के द्वारा सूचना पाकर मौके पर चायल क्षेत्राधिकारी श्यामकांत एवं चरवा थानेदार आलोक सिंह सहित कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। सुबह ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक ग्रामीणों से पुलिस पूंछा – ताछ करती रही लेकिन दरिंदे की सुरागरसी नही हो सकी। खास बात तो यह है कि गांव से चंद कदम की दूरी पर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और किसी के कानो तक चीखने – चिल्लाने की आवाज भी नही सुनाई पड़ी जबकि घटना स्थल से कुछ कदम की दूरी पर एक आश्रम बना हुआ है जहां पर साधु संत निवास करते हैं। FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-