June 18, 2026

अल्पसंख्यक युवाओं के लिए यूपी में लगेंगे रोजगार मेले-

Spread the love

अल्पसंख्यक युवाओं के लिए यूपी में लगेंगे रोजगार मेले ।

यूपी सरकार के मदरसों पर सर्वे कराने के फैसले के विरोध के बीच अब सरकार अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक युवाओं के लिए विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगी. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सेवायोजन और अन्य विभागों के साथ मिल कर इसकी रूपरेखा तैयार करने में जुट गया है. इन रोज़गार मेलों से अल्पसंख्यक युवाओं को उनके रुचि के क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे. साथ ही सीधे नियोक्ता उनके पास पहुंचेंगे. कम्पनियों को इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा.