June 18, 2026

वारिस के दौरान बारजा गिरने से दर्जन भर लोग दबे, तीन की मौत, कई की हालत नाजुक-

Spread the love

*वारिस के दौरान बारजा गिरने से दर्जन भर लोग दबे, तीन की मौत, कई की हालत नाजुक*

 

प्रयागराज में हटिया पुलिस चौकी के पास जर्जर मकान का बारजा तेज बारिश के दौरान गिर जाने के कारण बारजे के नीचे खड़े दर्जन भर से अधिक लोग मलबे में दब गए। घायलों को आनन फानन में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन लोगों की मौत की सूचना है, वहीं कई लोगो की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट गई है।

 

अभी मलबे में कई और लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।