June 16, 2026

हत्या के आरोपियों के विरुद्ध की गयी गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना झंगहा जनपद गोरखपुर दिनांक 04.09.2022*

 

*हत्या के आरोपियों के विरुद्ध की गयी गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही*

 

थाना झंगहा के ग्राम नौवाबारी पलिपा में दो किशोर की निर्मम हत्या के आरोपी अभियुक्तगण 1. मिथुन कुमार उर्फ शिवम प्रताप पुत्र रामदयाल निवासी बनकटा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया हाल पता नौवाबारी पलिपा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर 2. सत्यम पुत्र ओम प्रकाश निवासी हरेरामपुर उर्फ हरमापुर थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया जो कि दुनियाबी लाभ अर्जित करने हेतु हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित करने के अभ्यस्त अपराधी हैं । जिनका एक सुसंगठित गिरोह है तथा जिनका पंजीकृत गैंग लीडर मिथुन कुमार व गैंग का सक्रिय सदस्य सत्यम उपरोक्त है के सम्बन्ध में पूर्व में पंजीकृत अभियोग व गतिविधियों के दृष्टिगत, जनमानस में उपरोक्त अपराधियों के भय व आतंक तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना स्थानीय पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध दिनांक 03.09.2022 को अन्तर्गत धारा 3(1) यू.पी गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है ।

 

*अभियुक्तगण का नाम*

1. मिथुन कुमार उर्फ शिवम प्रताप पुत्र रामदयाल निवासी बनकटा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया हाल पता नौवाबारी पलिपा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर ( गैंग लीडर)

2. सत्यम पुत्र ओम प्रकाश निवासी हरेरामपुर उर्फ हरमापुर थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया ( गैंग सदस्य )

 

*आपराधिक इतिहास*

1.मु0अ0सं0 27/22 धारा 302/201 भादवि थाना झंगहा जनपद गोरखपुर

2.मु0अ0सं0 344/22 धारा 3(1) यू.पी गैंगस्टर एक्ट थाना झंगहा जनपद गोरखपुर