June 16, 2026

पड़ोसी लड़के के साथ मिलकर पत्नी साली सास ने युवक पर किया हमला-

Spread the love

*पड़ोसी लड़के के साथ मिलकर पत्नी साली सास ने युवक पर किया हमला*

 

*पश्चिम शरीरा*/कौशांबी पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव अपनी ससुराल पत्नी को बुलाने गए एक युवक पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला किया गया है जिससे युवक को गंभीर चोटे आई है घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की सूचना युवक ने थाना पुलिस को दिया है

 

जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक थंबा गांव निवासी अरुण लोध पुत्र बच्ची लाल लोध की शादी 4 वर्षों पूर्व पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव निवासी पूनम देवी पुत्री बुधराम के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी कुछ दिनों पहले पत्नी पूनम मायके पुनवार आ गयी अपनी पत्नी पूनम को बुलाने अरुण लोध पुनवार गांव गया था लेकिन पत्नी ससुराल जाने को तैयार नहीं थी किसी बात पर पति पत्नी में विवाद हो गया विवाद के बाद पड़ोसी लड़के के साथ मिलकर पत्नी उसकी साली और सास ने युवक अरुण पर लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया है जिस से अरुण को गंभीर चोटें आई हैं घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई हैl