June 17, 2026

प्राधिकरण की संपत्ति प्राप्त करने का सुनहरा अवसर-

Spread the love

*प्राधिकरण की संपत्ति प्राप्त करने का सुनहरा अवसर*

 

प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय / व्यावसायिक योजनाओं में रिक्त सम्पत्तियों के विक्रय हेतु दिनांक 01.09.2022 से दिनांक 07.09.2022 तक वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण की अनिस्तारित संपत्तियों को विक्रय / निस्तारित करने तथा आम जनमानस को प्राधिकरण संपत्ति प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

*प्राधिकरण की समस्त अविक्रित / अनिस्तारित सम्पत्तियों (आवासीय भूखंड, आवास एवं व्यावसायिक) को ई-नीलामी के माध्यम से खरीदने की सुविधा*

 

प्राधिकरण द्वारा आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियाँ की ई-नीलामी में सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में दिनांक 01.09.2022 से 07.09.2022 तक आहूत की गयी है। जिसमें *विभिन्न योजनाओं की 108 सम्पत्तियों को नीलामी के आधार पर तथा 35 संपत्तियाँ प्रथम आगत प्रथम स्वागत के आधार पर विक्रय हेतु सम्मिलित किया गया है। नीलामी हेतु विज्ञप्त 108 सम्पत्तियों में 42 व्यावसायिक संपत्ति तथा 66 आवासीय संपत्ति* सम्मिलित है। योजनावार विक्रय हेतु उपलब्ध संपत्तियों का विवरण प्राधिकरण की वेबसाइट www.vdavns.com पर उपलब्ध है।

 

इस *ई-नीलामी हेतु आवेदक दिनांक 01.09.2022 से प्रारम्भ होकर दिनांक 07.09.2022 तक अपना पंजीकरण एवं ई.एम.डी. धनराशि जमा कर प्रतिभाग* कर सकते है, सूचीबद्ध सम्पत्तियों हेतु ई नीलामी दिनांक 07.09.2022 को की जाएगी।

 

उपाध्यक्ष महोदया द्वारा ई-नीलामी में *आम जनमानस को तकनीकी सहायता प्रदान करने हेतु विशेष सुविधा प्रदान* करने हेतु आदेशित किया गया है, इस व्यवस्था के अंतर्गत ई नीलामी में किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए प्राधिकरण में कंप्यूटर अनुभाग में 02 विशेष तकनीकी विशेषज्ञ को तैनात किया गया है जो नीलामी अवधि में किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता हेतु उपलब्ध रहेंगे।

 

*ई-नीलामी हेतु आवेदन अवधि* दिनांक 01.09.2022 से दिनांक 07.09.2022 तक

*ई-नीलामी की तिथि* दिनांक 07.09.2022

*ई-नीलामी हेतु वेब पोर्टल* https://eauction.vdavns.com/home

*ई-नीलामी हेतु सहायता संपर्क सूत्र* 1. Dinesh (CP)- 7518102809 2. Ramesh Chandra Dube (APO) – 7518102806, 3. Pranav- 7518102859, 4. Tapan – 8866287104