June 16, 2026

मण्डल रेल प्रबंधक ने अपने अधीनस्थ अघिकारियों समेत वाराणसी-प्रयागराज के बीच स्टेशनो का किया निरीक्षण-

Spread the love

*मण्डल रेल प्रबंधक ने अपने अधीनस्थ अघिकारियों समेत वाराणसी-प्रयागराज के बीच स्टेशनो का किया निरीक्षण*

 

*निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दिए मातहतों को कड़े निर्देश,यात्री सुविधा के लिए दिया बल*

 

*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*

वाराणसी।पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय ने अपने  निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज बुधवार को निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण किया। इस संरक्षा निरीक्षण क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने सुबह- सुबह इस रेल खण्ड पर अपने अधीनस्थ अघिकारियों समेत वाराणसी-प्रयागराज के बीच सभी छोटे-बड़े स्टेशनो का गहन किया निरीक्षण। इस दौरान अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ मातहतों को कड़े निर्देश देते हुए यात्री सुविधाऐ बढ़ाने के लिए दिया बल दिया।

 

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल  खण्ड में पड़ने वाले सभी हाल्ट स्टेशनों समेत हरदत्तपुर,राजातालाब,कछवां रोड,कटका,माधोसिंह,ज्ञानपुर रोड, जंगीगंज, भीटी, हँडिया खास, झूँसी एवं प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशनों पर दोहरीकरण के अनुरूप यात्री सुविधाओं के विकास कार्य यथा स्टेशन भवन,प्लेटफार्म,पैदल उपरिगामी पुल, सर्कुलेटिंग एरिया, साफ-सफाई,रख-रखाव, यात्री सुख सुविधाएं,पीने का पानी,शौचालय,प्रतीक्षालय, टिकट काउंटरों,दिव्यांग यात्रियों हेतु रैम्प,वाटर बूथ एवं शौचालय आदि का निरीक्षण किया।

 

इसके साथ ही उन्होंने संरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त स्टेशनों के स्टेशन सेक्शन के समपार फाटक तथा स्टेशन पर गाड़ियों के संरक्षित परिचालन को सुनिश्चित करने हेतु स्टेशन वी डी यू पैनल, रिले रूम, डबल लाइन ब्लाक यंत्र,संरक्षा उपकरणों, पावर डिस्ट्रीब्यूशन, स्टेशन वर्किंग रूल ,अनुरक्षण रजिस्टर, फेल्योर रजिस्टर,बॉथिंग ट्रैक,फेसिंग ट्रेलिंग पॉइंट एण्ड क्रासिंग का भी निरीक्षण किया।

 

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी स्टेशनों पर साफ-सफाई एवं उपकरणों के रख-रखाव तथा ब्लॉक खण्डों में रेलवे ट्रैक एवं ओवर हेड ट्रैक्शन के निकटतम पेड़ों की छटाई करने और रेल पथों के आस-पास उग आई वनस्पतियों को साफ किए जाने का निर्देश दिया।

 

मंडल रेल प्रबंधक श्री पाण्डेय ने निरीक्षण मे प्रयागराज रामबाग पहुंचे और प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म के विस्तार,फुट ओवर ब्रिज के रैम्प,अनारक्षित टिकट काउंटर,आरक्षित टिकट काउंटर,स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया,सामान्य यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन पैनल, वाटर बूथ, शौचालयों एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिया।

 

अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, संजीव शर्मा ,वरिष्ठ  मंडल वाणिज्य प्रबंधक अक्षय प्रताप सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय अनुज वर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी  आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी श्री पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(आपरेशन) ए0 के0 श्रीवास्तव,मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य)आर0 एन0 सिंह समेत वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।