June 16, 2026

दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड एवं आधार नम्बर को आनलाइन पेंशन सत्यापन की अंतिम तिथि 31अगस्त-

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 30 अगस्त, 2022(सू0वि0)

*दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड एवं आधार नम्बर को आनलाइन पेंशन सत्यापन की अंतिम तिथि 31अगस्त*

*यूडीआईडी कार्ड एवं आधार नम्बर को आनलाइन पेंशन सत्यापन शीघ्र करें*

*यूडीआईडी कार्ड एवं आधार नम्बर को आनलाइन पेंशन सत्यापन न होने पर दिव्यांग लाभार्थियों के पेंशन की अग्रिम किस्त रोक दी जायेगी*

वाराणसी। जिन दिव्यांगजनों ने अभी तक अपना यूडीआईडी कार्ड एवं अपना आधार नम्बर को आनलाइन पेंशन सत्यापन नहीं किया है उन दिव्यांग लाभार्थियों के पेंशन की अग्रिम किश्त रोक दी जायेगी। दिव्यांगजनों हेतु भारत सरकार के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान कार्ड यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड प्रोजेक्ट के तहत सभी दिव्यांगजनों को swavlambancard. gov.in पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करके यूडीआईडी कार्ड दिये जाने का प्रावधान है।
उन्होंने जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने बताया कि दिव्यांगजन द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र, एक फोटो, आधार कार्ड आदि समस्त आवश्यक कागजातों के साथ आनलाइन आवेदन किसी भी सहज जन सेवा केन्द्र अथवा कम्प्यूटरीकृत केन्द्र के माध्यम से किया जा सकता है। साथ ही सभी दिव्यांग पेंशनधारकों को सूचित किया जाता है कि
वे एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल-https://sspy-up.gov.in पर अपना मोबाइल नम्बर पंजीकृत कराते हुए अपना आधार नम्बर को आनलाइन सत्यापित करें। यह किसी भी सहज जन सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के कम्प्यूटर से किया जा सकता है। अपना विवरण दर्ज करने के लिए लाभार्थी को सर्वप्रथम दिव्यांग पेंशन का रजिस्ट्रेशन नम्बर व मोबाइल नम्बर अंकित करना होगा। यदि लाभार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर ज्ञात नहीं है तो वह उपरोक्त वेबसाइट के होम पेज से दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन में जाकर पेंशनर सूची 2021-22 में वाराणसी के डाटा में जाकर अपने विकास खंड में ग्राम सूची खोलकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त कर सकता है। शहर के लाभार्थी शहर क्षेत्र के वार्ड में अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त कर लेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अब सप्ताह में 04 दिन मेडिकल बोर्ड की बैठक कराने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को मानसिक चिकित्सालय, पाण्डेयपुर एवंमंगलवार व शुक्रवार को मण्डलीय जिला अस्पताल,कबीरचौरा पर बैठक आहूत करने का निर्णय लिया गया है। जिन ‘दिव्यांग लाभार्थी का ई- दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड अब तक नहीं बना है, उपरोक्त बैठक में उपस्थित होकर अपना ई-दिव्यांगता प्रमाणपत्र एवं यूडीआईडी कार्ड पंजीकृत करवा सकते हैं। उक्त दिवस पर ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन आकर किसी भी कार्य दिवस में आवश्यक अभिलेख (आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम आवेदक के विवाहित होने की स्थिति में पति/पत्नी का नाम, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मोबाइल नम्बर) जमा कर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। जो दिव्यांगजन उपरोक्त माध्यमों से रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं, वे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, नवीनतम फोटो व सादे पेपर पर उक्त जानकारी देते हुए अपना हस्ताक्षर अथवा अगूंठे का निशान अंकित करके व्हाटसएप नम्बर 7398097000 पर मैसेज कर सकते हैं, जिससे किं जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के रहने वाले दिव्यांगजनों का भी यूडीआईडी कार्ड बनवाया जा सकें। बताते चलें कि मोबाइल नम्बर पंजीकरण एवं आधार नम्बर आनलाइन सत्यापित कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गयी है तथा मोबाइल नम्बर व आधार को दिव्यांग पेंशन विवरण में आनलाइन अपडेट कराने एवं यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण के पश्चात ही दिव्यांग पेंशन की अगली क़िस्त भेजी जायेगी।