April 30, 2026

पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार-

Spread the love

*पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार*

 

 

गोरखपुर। जंगल कौड़िया क्षेत्र के बनौली गांव की युवती की शादी चिलुआताल थानाक्षेत्र के प्रतापपुर गांव के संजय के साथ 2020 में दहला मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था। लेकिन विवाहिता अपने माता पिता के पास ही रहती थी इसी दौरान संजय के बाबा धोल्लर की मृत्यु हो गई ब्रह्मभोज में सम्मिलित होने के लिए ससुराल पहुंची थी। विवाहिता के माता-पिता व उसके भाई का आरोप है कि संजय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने हमारे पुत्री को मारा पीटा और जबरदस्ती जहर पिलाकर सडक़ किनारे फेंक दिया।जिसकी रविवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। पोस्टमार्टम के बाद गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगल कौडिय़ा सीओ कार्यालय के पास शव रखकर जाम लगा दिया था। तकरीबन ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। रात 10:30 बजे सीओ कैंपियरगंज के आश्वासन पर ग्रामीणों और परिजनों ने सडक़ से शव को हटाया था। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिलुआताल, पीपीगंज तथा कैंपियरगंज थाने की पुलिस जंगल कौडिय़ा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मशक्कत करती दिखी। सोमवार को विवाहिता के अंतिम संस्कार में पीपीगंज थाना प्रभारी सूरज सिंह व कैंपियरगंज थाना प्रभारी रंजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी मे विवाहिता का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी चिलुआताल ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है अन्य अभियुक्तों को भी बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।