*डीआरएम के कुशल निर्देशन मे यात्री सुविधाओं के उन्नयन हेतु नई तकनीक से हो रहा रेलवे का कार्य*
*(शीतल निर्भीक ब्यूरो)*
वाराणसी।पूर्वोत्तर रेलवे के मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी के कुशल निर्देशन मे रेल यात्री सुविधाओं के उन्नयन नई तकनीक का उपयोग, विकास कार्यों, नई लाइनों का निर्माण, विद्युतीकरण, गाड़ियों के संचलन में सुगमता आदि कार्यों में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में विगत वर्षों में वाराणसी मंडल में तीव्रता के साथ हो रहे दोहरीकरण सह विद्युतीकरण के कारण छोटे स्टेशनों पर भी यात्रियोंके सुरक्षित प्लेटफार्म बदलने हेतु पैदल ऊपरी गामी पुलों का निर्माण करके रेल संचलन को तीव्र एवं दुर्घटना रहित बनाने की योजना को तेजी से कार्यान्वित किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने पैदल ऊपरी गामी पुलों का निर्माण के क्रम में वाराणसी मण्डल के फेफना- इन्दारा रेल खण्ड पर रसड़ा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 02 के निर्माण के उपरांत प्लेटफार्म संख्या 01 से जोड़ने वाले निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज पर रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा 35×0.275×0. 640 मीटर के दो गर्डरों की सफल लांचिंग का कार्य आज सोमवार को सम्पन्न हुआ।
गर्डरों की लांचिंग यह चुनौतीपूर्ण कार्य एक शिफ्ट में मात्र 02:30 घंटे का ट्रैफिक एवं कर्षण ब्लाक लेकर सुरक्षा मानकों के साथ सफलतापूर्वक किया गया। गर्डर लांचिंग में उच्च क्षमता वाले रोडक्रेन का उपयोग किया गया। लांच किये गये 2 गर्डरों में से दो गर्डर की लम्बाई 35 मीटर तथा वजन 36 टन है। गर्डर लांचिंग का कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री विकास चंद्रा,अपर महाप्रबंधक(सिविल विशेषज्ञ) संरक्षा एवं नियोजन एस0एन0 साहू की देख-रेख में 29 अगस्त को अपराह्न 13:00 बजे से 15:30 बजे विद्युत कर्षण एवं ट्रैफिक ब्लाक लेकर सिमित अवधि में सम्पन्न किया गया।
इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी के जन सम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस कार्य हेतु प्री एफओबी लॉन्चिंग की तैयारी 20 अगस्त, 2022 से शुरू कर ली गई थी जिसमें क्रेन प्लेसमेंट, मटेरियल शिफ्टिंग और अन्य कार्यों के लिए लाइन संख्या -2 का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इस अवधि के दौरान गर्डर लॉन्चिंग (2 नग), सुरक्षा संबंधी वेल्डिंग कार्य, टीआरडी कार्य और अन्य संबद्ध नियोजित गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।अब रसड़ा स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित ढंग से प्लेटफार्म बदलने में पैदल ऊपरी गामी पुल की सुविधा मिलेगी और परिचालन में भी सुविधा होगी ।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ