प्रयागराज : राजापुर इलाके से एक प्रतियोगी छात्रा गायब हो गई। उसके पिता ने एक दरोगा पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि छानबीन में पता चलेगा कि क्या कहानी है। सर्विलांस की मदद से छात्रा का पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि छात्रा की अंकित परासर नाम के युवक से दोस्ती थी। अंकित ने छात्रा को बताया था कि वह यूपी पुलिस में दरोगा है। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। इंटरव्यू देना है। इसके बाद पता चला कि 24 अगस्त को वह छात्रा को लेकर कहीं चला गया। अब छात्रा के परिजन डरे हुए हैं। इस मामले में कैंट पुलिस ने बताया कि प्रयागराज में अंकित परासर नाम का कोई दरोगा तैनात नहीं है। वह असली दरोगा है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-