सेक्टर व जोनल मजिस्टेªट अपने क्षेत्रों में कडी नजर रखें – आई0जी0
मतदेय स्थलों पर कमी पाये जाने पर संबंधित सेक्टर मजिस्टेªट सीधे जिम्मेदार होंगे – जिलाधिकारी
मण्डलायुक्त श्री सी0पी0 त्रिपाठी की अध्यक्षता में पेपर मिल रोड स्थित आई0आई0टी0 सभागार में सभी सेक्टर व जोनल मजिस्टेªट का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मण्डलायुक्त ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्टेªट को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन – 2019 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी आप पर है। उन्होने कहा कि सेक्टर मजिस्टेªट अपने मतदेय स्थलों के भ्रमण के समय बी0एल0ओ0 का नाम, पदनाम और नम्बर भी अपने पास रखें। मिसिंग बी0एल0ओ0 किसी भी तरीके से बरदास्त नही किया जायेगा। उन्होने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को फिर से मतदेय स्थलों का निरीक्षण करने व भवन, बिजली, रोशनी, पेयजल, शौचालय, रैम्प की अद्यतन स्थिति से वाकिफ होने के निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि अब समय कम है, तीन चार दिन में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कमियेां को दूर कर लें। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने थानों का भ्रमण करके थानाध्यक्षों के साथ बात-चीत भी कर लें। किसी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट का मोबाईल डिस्चार्ज न होने पाये। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारी की डायरी जरूर देखेंगे।
उन्होने कहा कि कम्यूनिकेशन प्लान के अनुसार मतदाताओं से सीधे सम्पर्क करके कानून व शांति व्यवस्था की भी जानकारी लेंगे। उन्होने निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट को खुद संचालित करना सीख लेंगे। अपने संबंधित पीठासीन अधिकारी को भी संचालित करना बतलायेंगे। ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट को धूप की रोशनी व गर्मियों से बचाने के लिये सभी जरूरी कदम उठायेंगे। उन्होने उपस्थित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, ए0आर0ओ0 को निर्देशित किया है कि वे किसी भी दशा में किसी भी राजनैतिक दल का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि हर दो घण्टे में चुनाव की सूचना निर्वाचन आयेाग को निर्धारित प्रारूप पर भेजी जानी है। उन्होने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की गाडियों में जी0पी0एस0 लगा हुआ है। आप अपने क्षेत्रों मे क्या कर रहें है, किस स्थान पर है, समय क्या है इसकी पूरी जानकारी जी0पी0एस0 के माध्यम से मुख्यालय को मिलती रहेगी।
आई0जी0 श्री शरद सचान ने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्टेªट को निर्देशित करते हुए कहा कि आप लोग संबंधित थानों मे जरूर जायें। गांव के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त करें। आप हमारे आंख और कान है। आपकी रिपोर्ट पर ही त्वरित कार्यवाही की जायेगी। चुनाव को ध्यान में रखते हुए 107/16 व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। आप अपने क्षेत्रों में कडी नजर रखते हुए निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को न केवल चिन्हित करेंगे बल्कि उनके बारे में पूरा ब्यौरा भी उपलब्ध करायेंगे। ताकि शांति भंग एवं चुनाव को प्रभावित करने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जा सके। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाये जाने पर थाने में तत्काल सूचना दें। केाई व्यक्ति प्रलोभन देकर व शराब, पैसा वितरित कर किसी पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान हेतु प्रेरित करता है तो तुरन्त कार्यवाही करें। किसी मतदाता को वोट डालने से मना करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट थानों से सम्पर्क कर क्रिटिकल व वल्नेरेबिलिटि बूथों की जानकारी रखेंगे। पुलिस की जरूरत जब चाहिए तत्काल थानें को बतायें। वल्नेरेबिलिटि व क्रिटिकल बूथों की जानकारी संबंधित थानों मे भी दें।
जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी ए0आर0ओ0 सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्राप्त सूचना पर तथ्यात्मक रिपोर्ट देंगे। मतदेय स्थलों पर कमी पाये जाने पर संबंधित सेक्टर मजिस्टेªट सीधे जिम्मेदार होंगे। औचक भ्रमण के दौरान ए0आर0ओ0 की रिपोर्ट के आधार पर मतदेय स्थल देखा जायेगा। कमी पाये जाने पर कार्यवाही होगी। ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट मशीन का संचालन व सम्पादित करना पूरी संवेदनशीलता के साथ सीख लें। सेक्टर मजिस्ट्रेट को ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट की जानकारी रखना बहुत जरूरी है। रिपोल की स्थिति न आने दंे। ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर आर0पी0आई0 एक्ट के तहत सीधे एफ0आई0आर0 दर्ज होगी।
अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने कहा कि स्थैतिक सर्विलांस टीम 24 घण्टे काम करेगी। जनपद में बनाये गये चैक पोस्ट का निर्धारण कर लिया गया है। स्थैतिक सर्विलांस टीम निर्धारित प्रारूप पर प्रत्येक 8 घण्टे के बाद रोस्टर के अनुसार सूचना देगी। मतदाता को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही करने की जिम्मेदारी स्थैतिक सर्विलांस टीम की है। कोई व्यक्ति 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर जा रहा है तो उसकी जांच प्रत्येक दशा में करनी है। दो लाख से अधिक धनराशि पाये जाने पर आयकर विभाग को सूचना देनी होगी। उन्होने आयकर विभाग के टोलफ्री नम्बर 18001806555 एवं 18001806554 पर सूचना देने के निर्देश दिये है।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0, अपरजिलाधिकारी प्रशासन एस0बी0सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री शेरी, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा, सहायक निदेशक सूचना सुधीर कुमार के अलावा सभी ए0आर0ओ0, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रभारी नोडल मौजूद रहे।
————————डी सी मुदगल





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-