*अवैध असलहा व बम लेकर घूम रहे शातिर युवक पुलिस हत्थे चढ़े* मुट्ठीगंज प्रयागराज।आम जन की सुरक्षा को लेकर प्रयागराज पुलिस इन दिनों बड़ी सतर्क है मुट्ठीगंज की पुलिस सुरक्षा गश्त भ्रमण दौरान अलग अलग स्थानों से आज दो शातिर युवको को गिरफ्तार किया है।वहीँ एक के कब्जे से पुलिस को बारह बोर के अवैध तमंचा व कारतूस मिले तथा दूसरा गिरफ्तार युवक के कब्जे पाँच जिन्दा देशी बम पुलिस को बरामद हुए है। एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पांडेय द्वारा जिले में कानून ब्यवस्था कायम करने तथा अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु दिए गये निर्देश पर थानाध्यक्ष मुट्ठीगंज आशीष कुमार चौबे के नेतृत्व में रविवार को चौकी प्रभारी मालवीय नगर मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी हटिया राजकलम द्वारा क्षेत्र में गश्त दौरान खास सूचना पर एक अवैध तंमचा 12 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस के साथ आमिर खान पुत्र शमीम खान निवासी 248 बड़ी मस्जिद के पास कटघर मुट्ठीगंज उम्र 20 वर्ष के एक युवक को गिरफ्तार किया गया।इसी क्रम में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चौकी प्रभारी गऊघाट मनोज सिंह अपने पुलिस के साथ चौकी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में बने हुए थे तभी सूचना पर 05 देशी बम के साथ राजा निषाद पुत्र राम विलाश निषाद निवासी यादव बस्ती मोहब्बतगंज थाना नैनी प्रयागराज उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शातिर दोनों युवको से पूछताछ के बाद उनके विरुद्ध बरामदगी के आधार सम्बंधित मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की गयी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-