*बाइक सवारों को ट्रैक्टर मारी टक्कर एक की मौत एक लहूलुहान*
*कौशांबी* चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावा कला गांव के पास बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया है जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है और एक व्यक्ति लहूलुहान है सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है घटना की जानकारी मिलते ही हादसे के शिकार लोगों के परिजन के साथ ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए हैं मौके पर कोहराम मचा हुआ है घटना शनिवार की देर रात्रि की है
घटनाक्रम के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावा कला गांव निवासी सियाराम उम्र लगभग 47 वर्ष पुत्र बिरजू अपने साथी मुज्जन के साथ बाइक से चरवा बाजार गए थे देर रात दोनों बाइक से वापस सिरियावा कला गांव लौट रहे थे जैसे ही बाइक सवार सिरियावा कला गांव के चौराहे के पास पहुंचे भरवारी की ओर से आ रहे तेज गति ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े हादसे में सियाराम की मौके पर मौत हो गई और उनका साथी गंभीर घायल हो गया हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैl

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-