June 12, 2026

कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की चौथी सूची

Spread the love

कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की चौथी सूची तिरुवनंतपुरम से उतरेंगे शशि थरूर आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने अपने 27 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की इस चौथी सूची में केरला के 12, उत्तर प्रदेश के 7, छत्तीसगढ़ के 5, वहीं 2 अरुणाचल प्रदेश समेत एक-एक आंध्र प्रदेश और निकोबार से उम्मीदवार तय किए गए हैं।

इस सूची में कैराना से हरेंद्र मलिक और मेरठ से डॉ. ओम प्रकाश शर्मा चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र (केरल) से और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना है।

इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना और पूर्वोत्तर की 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल किये