June 21, 2026

अपहरण करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर दिनांक 27.08.2022*

 

*अपहरण करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार*

 

जनपद गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने एवं जनपद में हो रहे अन्य अपहरण के खुलासे व पीड़िता की बरामदगी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद गोरखपुर के थाना कैम्पियरगंज में पंजीकृत मु.अ.सं. 197/2022 धारा 363, 366 भादवि के वाँछित अभियुक्त के गिरफ्तारी व पीड़िता के बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज रंजित सिंह, के नेतृत्व में टीम गठित कर दिनांक 27.08.2022 को मुखवीर खास की सूचना पर अभियुक्त शनि पुत्र दुधनाथ यादव निवासी लोहरपुरवा खास थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

शनि पुत्र दुधनाथ यादव निवासी लोहरपुरवा खास थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*

मु.अ.सं. 197/2022 धारा 363, 366 भादवि थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1.उ0नि0 प्रभात सिंह थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर

2.का0 अजय सिंह थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर

3.का0 सन्तोष मिश्रा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर

4.म0 का0 आराधना गौड थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर