June 17, 2026

गंगा के जलस्तर बढने से दर्जनों गांवो में अंधेरा पावर हाउस में भर गया पानी-

Spread the love

*प्रयागराज न्यूज़:- गंगा के जलस्तर बढने से दर्जनों गांवो में अंधेरा पावर हाउस में भर गया पानी*

*हनुमानगंज:-* थरवई थाना क्षेत्र के गोड़वा गाँव स्थित पावर हाउस में गंगा नदी का पानी भर जाने से दर्जनों गांवो की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गयी हैं, इन गांवो में महीनों अंधेरा कायम रहेगा विभागीय अधिकारी व कर्मचारी प्रत्येक वर्ष पावर हाउस को दूसरी जगह सिफ्ट कराने का वादा तो करते हैं किन्तु नतीजा सीफर ही रहता हैं

थरवई थाना क्षेत्र के गोड़वा गाँव में ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति को सुचारू रुप से कराने के लिये पावर हाउस विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर बना दिया किन्तु गंगा की बाढ़ क्षेत्र में होने के कारण इस पावर से वर्ष भर में सिर्फ दस महीने ही विद्युत आपूर्ति हो पाती हैं शेष दो महीने उक्त पावर हाउस में पानी भरा रहता हैं पावर हाउस में पानी भर जाने से दर्जनों गांवो की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जाती हैं, उक्त गाँव के लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो जाते हैं बाढ़ के समय गाँव में आने वाले विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उक्त पावर हाउस को अन्यत्र सिफ्ट कराने का आश्वासन देते तो है किन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई विद्युत आपूर्ति न किये जाने पर भी गाँव में विल का भुगतान वसूला जाता हैं विभाग की इस तानाशाही पूर्ण रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।