June 12, 2026

लखनऊ में प्रियंका गांधी ने ली पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक

Spread the love

यूपी दौरे पर लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखनऊ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं। प्रियंका स्टीमर के जरिए कल प्रयागराज से वाराणसी के बीच 140 किमी लंबी गंगा यात्रा की शुरुआत करेंगी।

प्रदेश प्रवक्ता उमाशंकर पांडेय ने बताया कि प्रियंका गांधी रविवार को पार्टी के सभी प्रत्याशियों और मौजूदा विधायकों के साथ बैठक करेंगी और उनसे चुनाव में जुटने का आवाह्न करेंगी।

लखनऊ में प्रियंका टीईटी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका रविवार शाम प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगी और 18 से 20 मार्च तक प्रयागराज, भदोही, मिजार्पुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगी। इसका कार्यक्रम पहले ही जारी हो चुका है।