November 7, 2026

सीएम योगी के OSD मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, पत्नी की हालत गंभीर-

Spread the love

बस्ती से बड़ी खबर-

 

*सीएम योगी के OSD मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत, पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, पत्नी की हालत गंभीर.*

 

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला पुलिस चौकी के पास बीती रात लखनऊ जा रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक निजी स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। जानकारी के मुताबिक हादसा स्कॉर्पियो गाड़ी के पेड़ से टकराने से हुआ है। बताते चलें कि श्री मोतीलाल सिंह गुरु गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी के कैंप कार्यालय में जनसुनवाई अधिकारी के रूप में तैनात थे हाल ही में उनका कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था।