*पाँच शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से दो लाख रुपये व जेवरात पुलिस ने किया बरामद* नैनी प्रयागराज।नैनी पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी उसने एसओजी पुलिस की मदत से थाना पर पंजीकृत चोरी के मुकदमे में शामिल पांच शातिर चोरो को दबोच लिया।प्रभारी निरीक्षक के अनुशार के उनके कब्जे से दो लाख रुपये नगद 280 ग्राम सफेद धातु के जेवरात बरामद किया गया।उक्त गिरफ्तारी- एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा लूट चोरी की घटनाओ को अंजाम देने अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु दिए गये निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित द्वारा थाना नैनी पर पंजीकृत मुकदमा 300/22 धारा457/380 के मामले के खुलासे को लेकर थाना नैनी पुलिस के साथ एसओजी यमुनापार की टीम को कड़े निर्देश दिये गये।उक्त दर्ज मुकदमे खुलासा करने तथा अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार वर्मा अपने टीम व एसओजी प्रभारी राजेश कुमार उपाध्याय टीम द्वारा दर्ज मुकदमे के अपराधियो की तलाश दबिश दी जा रही थी तभी आज इन्दलपुर कब्रिस्तान के निकट एक पार्किंग मेला ग्राउण्ड के पास शातिर चोरो की होने की खास सूचना मिली।जिसके बाद पुलिस टीम उस स्थान के घेराबंदी कर मोके से पाँच चोरो को गिरफ्तार कर लिया।और उन चोरो के पास व निशान देहि चोरी के सम्पत्ति बेचने से मिले एक लाख अस्सी हजार रुपये तथा अनिल वैश्य के कब्जे से 280 ग्राम सफेद धातु 20000 रुपये नगद बरामद हुए।पकड़े गए शातिर चोर फतेह खान पुत्र मो0 सुकडु निवासी चकिया मसारी धूमनगंज उम्र 34 वर्ष हाल पता छिवकी स्टेशन आपराधिक मुकदमा 15 व दूसरा शातिर चोर सलीम पुत्र मो0 अलीफजान निवासी चकिया मसारी धूमनगंज हाल पता मुराजपुर थाना शंकरगढ़ इसके विरुद्धअपराधी मुकदमा 09 है। वही तीसरा चोर वीरेन्द्र पुत्र रामअजोर निवासी नई बस्ती कीडगंज उम्र 30 वर्ष इसके विरुद्ध दो मुकदमा दर्ज है।चौथा गिरफ्तार चोर मो0 सरफराज पुत्र मो0 अतीक निवासी रानीपुर सरायअकिल कौशाम्बी हाल पता छिवकी इसके विरुद्ध अपराधी मुकदमा 08 तथा अनिल वैश्य पुत्र स्व0 दरोगा लाल निवासी 195 ई चकरघुनाथ थाना नैनी उम्र 48 वर्ष के विरुद्ध इस घटना के पूर्व में दो मुकदमे दर्ज है। पुलिस द्वारा सघन पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की गयी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-