August 29, 2026

महिला बैंक मैनेजर के ऊपर एसिड अटैक मामले में पुलिस ने 9 खतरनाक आरोपी बदमाशों को भेजा जेल-

Spread the love

*ब्रेकिंग खबर*

 

महिला बैंक मैनेजर के ऊपर एसिड अटैक मामले में पुलिस ने 9 खतरनाक आरोपी बदमाशों को भेजा जेल

 

पूरा मामला कौशांबी जनपद के थाना चरवा इलाके के चिल्लाशाहबाजी मोड़ के पास की घटना

 

8 अगस्त को महिला बैंक मैनेजर के ऊपर तेजाब डालकर जान से मार डालने की नियत से जानलेवा किया गया था हमला

 

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कौशांबी पुलिस पहुंची जांच पड़ताल में जुटी एसपी हेमराज मीणा ने सही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का किया था गठन

 

पुलिस मुखबिर सूचना पर दो बदमाशों को घेराबंदी करके गिरफ्तार करने की किया था कोशिश मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस पर चलाई थी गोलियां जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलायी जो बदमाशों के पैरों में लगी थी।

 

महिला बैंक मैनेजर के ऊपर एसिड अटैक करने वाले दोनों आरोपी को 315 बोर के 2 तमंचों के साथ दो मोबाइल फोन सहित एक अपाचे मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने भेज दिया था जेल प्रेस नोट में किया गया था जिक्र

 

दोनों बदमाशों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दूसरे दिन मुख्य सरगना सहित 7 आरोपी बदमाशों की तलाश कर घेराबंदी करके किया था गिरफ्तार और भेजा था जेल

 

कौशांबी पुलिस मीडिया वालों के साथ प्रेस वार्ता करके किया था खुलासा मुख्य सरगना आजम सहित 9 आरोपी बदमाशों को भेजा गया था जेल

 

बदमाशों के घरवालों की झूठी बयान पर अब मीडिया वालों ने कौशांबी पुलिस पर उठा रहे हैं तमाम तरह के सवाल और किया जा रहा है बदनाम।पीड़िता को पुलिस ने त्वरित न्याय दिलाने का काम किया।