April 27, 2026

खुले आम आदर्श चुनाव आचार संहिता की उड़ाई जा रही है धज्जिया

Spread the love

पिण्डरा=स्थानीय तहसील परिसर में आदर्श चुनाव आचार संहिता की खुले आम उड़ायी जा रही है जी हा हम बात कर रहे है तहसील परिसर में मोदी और योगी के लगे पोस्टर की जिसमे कई योजनाओ का बखान गाया जा रहा है।पहला प्रधानमंत्री आवास योजना का बखान है जिसमे ये बताया जा रहा है की सभी बेघर परिवार और कच्चे टूटे फूटे मकानो में रहने वाले परिवारो को 2022 -21 तक आवास उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता बताई गयी है।दूसरा किसानो को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी खरीदने हेतू 50 प्रतिशत तक का अनुदान देने की बात कहा गया हैं तथा तीसरा फसल अवशेष प्रवंधन मशीनरी के कस्टम हाइरिंग केंद्र स्थापित करने हेतू 80 प्रतिशत तक की अनुदान देने की बात कही गयी है इसी तरह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट गेट के ठीक बाहर कोडिंग पर लगा है योगी और मोदी का बोर्ड उस पर भी सरकार के द्वारा की जा रही उपलब्धियों को दर्शाया गया है