दुमका:-(झारखंड)
===========
*रफ्तार के कहर से प्रशासन हुई चौंकन्ना*
🔹️दुमका नगर थाना के अंबेडकर चौक (गोलचक्कर) के गोलंबर से टकराया गिट्टी लोड तेज रफ्तार ट्रक । ट्रक से कूदा चालक । दर्दनाक मौत ।
🔹️ स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना प्रभारी नितीश कुमार पहुंचे घटनास्थल ।
🔹️ट्रक में फंसे ट्रक के ही ड्राईवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया PJMCH हाॅस्पिटल ।
🔹️ झारखंड के कोडरमा जिलान्तर्गत नवलसाही थानाक्षेत्र के धरगांव का रहनेवाला था 45 वर्षीय ट्रक ड्राईवर सुरेन्द्र तिवारी
🔹️ शिकारीपाड़ा की ओर से गिट्टी लादकर तथा रामपुर गाँव के पास टक्कर मारकर ट्रक लेकर भाग रहा ट्रक-चालक तेज रफ्तार के कारण डी सी मोड़ (अम्बेडकर चौक) के पास खो दिया नियंत्रण ।
🔹️ चौक के गोलंबर से टकराए अनियंत्रित ट्रक से कूदकर भागने के क्रम में ट्रक ड्राईवर दब गया उसी ट्रक के पहिए के नीचे । इस वीभत्स हादसे में कट गया चालक का हाथ और कुचल गया सिर ।
🔹️ गोलंबर के रैलिंग को तोड़ता हुआ अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक पथ प्रमंडल कार्यपालक अभियंता के आवासीय परिसर के बाॅन्ड्रीवाॅल को तोड़कर अंदर जा घुसा ।
🔹️ गनीमत थी कि अक्सर बस के इंतजार में या पेड़ की छाँव रहने की वजह से लोग खड़े दिखने वाले इस जगह पर कोई व्यक्ति नहीं था मौजूद । और न ही स्कूल-काॅलेज से आने-जानेवाले विद्यार्थियों की थी उस समय आवाजाही । वरना ये हादसा ले सकता था और भी भयावह रूप ।
सुशील झा (दुमका)





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-