June 12, 2026

कांग्रेस ने पेश किया गोवा में सरकार बनाने का दावा

Spread the love

कांग्रेस ने शनिवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा कि, ‘भाजपा विधायक फ्रांसिस डि सूजा की दुखद मौत के बाद राज्य सरकार अल्पमत में आ गई है। इसलिए सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाए।

साथ ही कांग्रेस ने राज्यपाल से भाजपा के नेतृत्व वाली मनोहर परिकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। पार्टी ने दावा किया है कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस ने इस पत्र में केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर गोवा में राष्ट्रपति शासन के लगाने का प्रयास किया गया तो वह अवैध होगा और इसको चुनौती दी जाएगी।