*डीजीपी ने छात्र हत्या की विवेचना भेलूपुर थाने से हटाने का दिया आदेश*
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में
नीट प्रतियोगी छात्र की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नामजद हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की भेलूपुर थाने से हटाकर अन्यत्र जगह से कराएं जाने का आदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पुलिस आयुक्त वाराणसी को दिया है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेषपुर अठगवां गांव का नीतेश मिश्रा 20 पुत्र धर्मेंद्र मिश्रा वाराणसी के सुंदरपुर शुकुलपुरा में किराए के मकान में रहकर मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जिसकी 12 जुलाई मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।जिस पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 20 जुलाई को11 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। चाचा रवीद्र का आरोप था कि भेलूपुर इंस्पेक्टर /विवेचक रमाकांत दुबे नामजद आरोपितों की गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं तथा आरोपितों को थाने पर बैठाकर उन्हें चाय नाश्ता कराया जा रहा है।आरोप है कि विवेचक का हत्यारोपी से साठ गांठ है जिससे निष्पक्ष विवेचना नहीं होगी।पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक डीजीपी सहित कई जगह शासन प्रशासन को रजिस्टर्ड डाक के साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। मामले की गंभीरता देखते हुए16/8/2022 को पुलिस महानिदेशक ने जनसुनवाई पोर्टल पर पुलिस आयुक्त वाराणसी को थाना भेलूपुर से विवेचना हटाकर दूसरी जगह से कराएं जाने का आदेश दिया है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
*इनसेट*
नीट प्रतियोगी छात्र की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना भेलूपुर थाने से हटाने के लिए पीड़ित ने मुख्यमंत्री,अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ ही पुलिस आयुक्त वाराणसी से लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि विवेचक विपक्षियों के प्रभाव में तथा आरोपितों से मिले हुए हैं इस लिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। जिससे निष्पक्ष विवेचना की उम्मीद पीड़ित को नहीं थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिदेशक ने विवेचना भेलूपुर थाने से हटाने का आदेश दिया है।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ