*प्रेस नोट दिनांक 15.08.22 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर*
*चोरी के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, 40.90 किग्रा लोहे के औजार एवं 1020 रु0 बरामद*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में शशिभूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मु0अ0स0 602/22 धारा 380, 457 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त रवि कुमार पुत्र स्व0 मुन्ना निषाद निवासी कमलेशपुरम कालोनी छतरहिया कूड़ाघाट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर चोरी के समान 40.90 किग्रा लोहे के औजार एवं 1020 रु0 के साथ बरामद करते हुए दिनांक 15.08.2022 को समय करीब 10 बजे मदन मोहन ई0 कालेज के पुराने गेट से गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त /पूछताछ विवरण-*
वादी रवि शर्मा पुत्र0 स्व0 मोहन शर्मा निवासी गोरक्ष नगर कालोनी सिंघडिया के शिवन्या स्टील की दुकान से दिनाँक 13 अगस्त 2022 को पिछला दरवाजा तोड़ कर लोहे व एल्यमीनियम के औजार व नकदी लगभग 5000 से 6000 चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अपने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रवि कुमार पुत्र स्व0 मुन्ना निषाद को चोरी के समान 40.90 किग्रा लोहे के औजार एवं 1020 रु0 के साथ बरामदगी करते हुए गिरफ्तार किया । अभियुक्त रवि कुमार पुत्र स्व0 मुन्ना निषाद से पूछताछ कि गयी तो बता रहा है कि दिनांकः 13.08.2022 की रात्रि को पैसे के लालच में शिवन्या स्टील दुकान के पिछले दरवाजा को तोड़ कर कुछ पैसे व औजार चुराया था । चुराये गये कुछ पैसों को मैने खर्च कर दिया है उन्हीं पैसों में से बचे शेष 1020 रु0 को आपने बरामद कर लिया है । साहब मैं औजार को दूसरे जनपद में बेचने के लिए जा रहा था तभी आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –*
रवि कुमार पुत्र स्व0 मुन्ना निषाद निवासी कमलेशपुरम कालोनी छतरहिया कूड़ाघाट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0 602/22 धारा 380, 457, 411 भादवि थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर ।
*अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी-*
40.90 किग्रा लोहे के औजार एवं 1020 रु0
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अखिलेश कुमार चौकी ई0 कालेज, थाना कैण्ट, गोरखपुर
3. हे0 का0 अजीत तिवारी चौकी ई0 कालेज, थाना कैण्ट, गोरखपुर
4. का0 संजय यादव चौकी ई0 कालेज, थाना कैण्ट, गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-