*लूट के मुकदमे का आरोपी व अवैध गाँजा का कारोबारी कोरांव पुलिस द्वारा किये गये गिरफ्तार* कोरांव प्रयागराज।थाना कोरांव पुलिस द्वारा अपराधियो की धरपकड़ अभियान में लूट के मुकदमे का एक आरोपी तथा अवैध गाँजे से जुड़े क्षेत्र बार्डर से एक कारोबारी को हिरासत में लिया गया।जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरपियो के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही की गयी।एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध मीटिंग में जिले के सभी सुरक्षा पुलिस अफसरों क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम करने तथा अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु दिए गये निर्देश के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व अ0 पु0अधीक्षक क्षेत्राधिकारी मेजा अमिता सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोरांव धीरेन्द्र सिंह थाना पर पंजीकृत 363/2022 से सम्बन्धित जाँच पड़ताल के दौरान प्रकाश में आये लूट के आरोपी शिवम तिवारी पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी कुंडी जादीपुर थाना कोरांव को उप निरीक्षक अमित कुमार मौर्या अन्य फोर्स के साथ घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त बाइक व दो सौ रुपये के साथ पटेल मार्केट से गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार उसे बरामद सामानों के साथ थाने ले आया गया जहाँ आगे की कार्यवाही की गई।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में आज सोमवार को उप निरीक्षक गौरव कुमार द्वारा मुखबीर की सूचना राजपुर बार्डर के पास से 2किलो 200 ग्राम गाँजा के साथ थाना हण्डिया मानिकपुर निवासी बबलू यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुशार बरामद गाँजा के साथ आरोपी को थाना कोरांव पर लाया गया जहाँ सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की गई।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-